BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महापुरुषों के नाम पर भाजपा संकीर्ण राजनीति न करें: कांग्रेस

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
लालू प्रसाद की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेवारी: आलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और राजेश गुप्ता छोटू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण के मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही संकीर्ण राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पक्ष-विपक्ष सभी को साथ लेकर चलने पर विश्वास रखते थे, यही कारण है कि सभी उनका सम्मान करते थे, लेकिन आज भाजपा नेताओं की घटिया मानसिकता के कारण राजनीति का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है.

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है कि राज्य सरकार की ओर से वाजपेयी की पुण्यतिथि की अनदेखी गयी.

जबकि हकीकत यह है कि भाजपा के कई नेताओं के पहले खुद गठबंधन सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी का नमन किया, जिसके बाद कुछ भाजपा नेताओं को यह याद आया कि नये विधानसभा भवन में स्थापित वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना चाहिए.

जिसके बाद भाजपा की ओर से कुत्सित राजनीति का खेल शुरू हुआ और विधानसभा सचिव को यह सूचना दी कि वाजपेयी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने के लिए आवश्यक तैयारी की जाए जबकि कोरोना संक्रमणकाल और रविवार के कारण अवकाश होने के कारण सचिव की ओर से सिर्फ इतना ही कहा गया कि यदि पहले ही इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया जाता, तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सभा सचिवालय द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाती.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक.दूबे एवं राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं को हर मुद्दे पर राजनीति करने की आदत से पड़ गयी है, यही कारण वे अपने निजी स्वार्थ में वाजपेयी जैसे महान शख्सियत के नाम पर भी घटिया राजनीति करने से बाज नहीं आते है.

उन्होंने कहा कि जब कोरोना संक्रमण काल में भाजपा नेता अपने घर में रहकर धरना और उपवास कर सकते है, तो अपने प्रिय नेता को घर में ही रहकर क्यों नहीं याद कर सकते हैं, ऐसा वे इसलिए नहीं करना चाहते है, इससे उनके राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति नहीं होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

 वाजपेयी जैसे व्यक्तित्व के बारे में ओछी बात न करें भाजपा: सुप्रियो भट्टाचार्य

Next Post

कांची नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

Next Post
कांची नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

कांची नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d