रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व के बारे में भाजपा नेताओं को ऐसी छोटी बातें नहीं करनी चाहिए.
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में मूर्तियों पर माल्यार्पण को लेकर कई एहतियात और सतर्कता बरती जा रही है. इसी क्रम में 31 जून को हूल दिवस पर पार्टी नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की जगह अपने घरों में तस्वीर पर माल्यार्पण करने का काम किया.
इसी तरह से शहीद निर्मला महतो के शहादत दिवस को भी सादगी से मनाया गया. इसलिए इस छोटी सी बात को मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए. सभी यह जानते है कि वाजपेयी के प्रधानमंत्रीत्वकाल में ही अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ और जेएमएम का भी मानना है कि अलग राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने विधानसभा के नये परिसर को लेकर भाजपा को कुछ नहीं करना चाहिए, आनन-फानन में निर्माण कार्य किये बिना भवन का उदघाटन करा लिया और अभी जांच होगी, तो बहुत सारी बातें सामने आएगी.

