BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिराग पासवान ने कहा, BJP को कपिल मिश्रा पर तुरन्त कार्रवाई करनी चाहिए

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
चिराग पासवान ने कहा, BJP को कपिल मिश्रा पर तुरन्त कार्रवाई करनी चाहिए

चिराग पासवान ने कहा, BJP को कपिल मिश्रा पर तुरन्त कार्रवाई करनी चाहिए

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली में भड़की हिंसा पर अब एनडीए में भी आवाज उठने लगी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल लोजपा ने दिल्ली हिंसा पर गहरी निराशा जताई है.

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ-साफ कहा है कि दिल्ली हिंसा पर तुरंत रोक लगानी चाहिए. साथ ही चिराग ने कहा कि भाजपा नेताओं के भड़काऊ बयान पर भी रोक लगनी चाहिए. दिल्ली हिंसा पर मंगलवार देर शाम दिल्ली में प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व को कपिल मिश्रा पर तुरन्त कार्रवाई करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जिस तरह अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा का बयान आया उससे सामाजिक समरसता बिगड़ती है. ऐसे नेताओं पर भाजपा को रोक लगानी चाहिए. चिराग पासवान ने कहा कि इससे पहले अनुराग ठाकुर ने कहा ‘गोली मारो’, तो इस तरह की घटना हुई. इसलिए मैं शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करूंगा कि इस तरह के बयान को रोके.

चिराग पासवान ने कहा- ‘मैं इस बात को लगातार कह रहा हूं कि दिल्ली चुनाव हारने की वजह भी ऐसे नेताओं के बयान आ रहे है. जिस तरीके से कपिल मिश्रा पुलिस की मौजूदगी में पुलिस को ही धमकी दे कर गए कि ट्रंप के जाने के बाद हम पुलिस की भी नहीं सुनेंगे. इस तरह के भड़काऊ बयान जनता में न सिर्फ आक्रोश पैदा करते हैं बल्कि उनको उकसाने का भी काम करता है. हमने हमेशा देखा कि जब भी इस तरह के बयान आए हैं दिल्ली में अप्रिय घटना घटी है’.

बता दें कि चिराग पासवान से पहले भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा था कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन व्यक्ति है. गंभीर ने कहा कि जिसने भड़काऊ भाषण दिया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. इस दौरान गंभीर ने हिंसा करने वाले लोगों पर भी जमकर भड़ास निकाली थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 13 लोगों की मौत

Next Post

भारतीय सेना अब सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाती: रक्षा मंत्री

Next Post
भारतीय सेना अब सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाती: रक्षा मंत्री

भारतीय सेना अब सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाती: रक्षा मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d