BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी को सच्चाई दिखने लगी, इसलिए नारे बदले जा रहे हैं : सुबोधकांत सहाय

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in Uncategorized
बीजेपी को सच्चाई दिखने लगी, इसलिए नारे बदले जा रहे हैं : सुबोधकांत सहाय

बीजेपी को सच्चाई दिखने लगी, इसलिए नारे बदले जा रहे हैं : सुबोधकांत सहाय

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही बीजेपी को सच्चाई दिखने लगी है. जनता के रूख से उनके नेता जान गए हैंं कि बीजेपी कहीं भी रेस में नहीं है. अबकी बार 65 पार नहीं होने वाला है. इसलिए नारे बदले जा रहे हैं.

चुनाव के बाद नया नारा होगा कि जमानत जब्त देखना है, तो रघुवर सरकार को देखिए. सहाय सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे. इस अवसर पर राजीव रंजन, लाल किशोर, अनादि ब्रह्म, मंजूरी अंसारी सहित अन्य नेता मौजूद थे.

देश की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट बनेगा झारखंड

सहाय ने कहा कि प्रथम चरण का जो स्वरूप सामने आया है, उससे साफ हो गया है कि झारखंड में बीजेपी पर पूर्णविराम लगने जा रहा है. उनके बनाये बालू के किले ढहने वालेे हैंं. झारखंड देश में की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट बनने जा रहा है. वर्ष 2014 में गलती हो गयी थी. साथ मिलकर लड़ते को बीजेपी को वहीं रोक देते. इस बार सुधार हो गया है. उन्होंने कहा कि भावी सरकार बनने में विपक्ष का व्यापक स्वरूप देखने को मिलेगा.

झारखंड कांग्रेस की देन है

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड अलग राज्य कांग्रेस की देन है. केंद्रीय गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने इसकी रिपोर्ट रखी थी. सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के सपनों को साकार करने का काम किया. इस मामले में बीजेपी अपनी डफली, अपना राग वाली कहावत अलाप रही है.

वोट मांगने से पहले चेहरा देखें

सहाय ने कहा कि रघुवर दास ने कहा था कि 24 घंटे बिजली देंगे. ऐसा नहीं होने पर वोट मांगने जनता के पास नहीं जाएंगे. राजधारी रांची को ही देख लीजिए. यहां एक दिन में 119 बार बिजली कटने का रिकॉर्ड है. ऐसा वादा करने वाले सीएम को वोट मांगने से पहले चुल्लूभर पानी में अपना चेहरा देखना चाहिए.

नक्सलवाद के खात्मे पर लूट

उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सवाद खत्म होने की झूठी बातें कही जा रही है. नक्सलवाद खत्म करने के नाम पर अनएकांउटेड फंड की लूट रघुवर सरकार ने की. राज्य गठन के बाद यहां का बजट सरप्लस था. आज यह 84 हजार करोड़ के घाटे में है.

हाथी उड़ाने का काम किया

सहाय ने कहा कि निवेश और रोजगार देने के नाम पर रघुवर सरकार ने हाथी उड़ाने और राज्य को बर्बाद करने का काम किया. एक रुपये का निवेश नहीं हुआ. जमशेदपुर में ऑटो मोबाइल सेक्टर की 90 फीसदी कारखाने बंद हो गए. पहले से चल रहे उद्योग बंद हो गए. निजी पूंजीपतियों को जमीन देने के लिए जनता पर गोली चलाई गई.

हर सेक्टर को बर्बाद किया

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि रघुवर सरकार ने हर सेक्टर को बर्बाद किया. किसानों को फसल बीमा के पैसे नहीं मिले. पढ़ाने के बदले पारा शिक्षकों को वेतन देने की जगह लाठी से मारा गया. आंगनबाड़ी सेवाओं को पीटा गया. यह चुनाव बीजेपी के अंहकार और व्यक्तिवाद का प्रतीक बन गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उम्मीद है कि गांगुली चयन पैनल में बदलाव करेंगे, ले रहे हैं धैर्य की परीक्षा : हरभजन

Next Post

सेंसेक्स में 74 अंकों की बढ़त, निफ्टी 12000 के पार

Next Post
सेंसेक्स में 74 अंकों की बढ़त, निफ्टी 12000 के पार

सेंसेक्स में 74 अंकों की बढ़त, निफ्टी 12000 के पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d