स्व महानंद साहू के परिजनों से करेगा मुलाकात
Ranchi:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार पार्टी का एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सिमडेगा ज़िला स्थित रंगारी ब्लॉक में स्व महानंद साहू के गांव जाएगा एवम उनके परिजनों से मुलाकात करेगा.
स्व महानंद साहू पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे जिनकी पिछले दिनों अपराधियों ने हत्या कर दी है.
प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ,पूर्व मंत्री एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री और विधायक अमर कुमार बाउरी, तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम बोकारो ज़िला के प्रभारी विनय कुमार लाल शामिल हैं.

