11बजे पूर्वाहन प्रदेश कार्यालय में होगी बैठक
रांची:- भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक कल 20 मार्च को 11 बजे पूर्वाहन प्रदेश कार्यालय में आयोजित है,यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी. श्री साहू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक होगी जिसमें चुनाव समिति के सदस्यगण शामिल होंगे.बताया गया है कि इस बैठक में मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा संभव है.

