रांची:- भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सह सांसद दिलीप सैकिया तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर 18 को झारखंड आएंगे.
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रदेश के प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया आगामी 18 दिसंबर को तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर आएंगे.
उन्होंने बताया कि दिलीप सैकिया झारखंड प्रभारी के रूप में पहली बार झारखंड आ रहे. वे सेवा विमान द्वारा 18 दिसंबर को प्रातः 9बजे रांची आएंग. डॉ वर्मा ने बताया कि श्री सैकिया तीन दिनों तक पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे. श्री सैकिया प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायको ,जिलाध्यक्षों ,ज़िला प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे.
