BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्रकार के पुत्र की हत्या पर बिफरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, कहा सरकार में कानून व्यवस्था हुई फेल

by bnnbharat.com
January 7, 2021
in समाचार
डॉक्टरों का अपमान भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी:- खूंटी में पत्रकार के बेटे की गला रेतकर हत्या व शव जलाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था का डर समाप्त हो गया है. हेमंत सरकार राज्य को संभालने में असफल साबित हुई है. हालात यह है कि पत्रकार के परिवार भी इस राज्य में सुरक्षित नहीं है.

राज्य के डीजीपी आंदोलनकारियों का पैर हाथ तोड़ने की बात कर रहे हैं. लोकतंत्र में सजा देने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ न्यायालय को है किंतु हेमंत सरकार में जिन्हें कानूनन सुरक्षा देना था वह सरकार की दलाली में लगे हैं. राज्य की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. प्रत्येक दिन 5 लोगों की हत्या 5 महिलाओं के साथ बलात्कार दर्शाता है कि राज्य में अपराधियों की तूती बोल रही है. कई मामलों में  देखा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों को सुरक्षा प्रदान करना था वही पुलिसकर्मी महिलाओं की आबरू लूटने में लगे हैं.

 उन्होंने खूंटी के पत्रकार के पुत्र की हत्या को लेकर कहा कि प्रशासन यथाशीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करे.

मालूम हो कि खूंटी के वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा के छोटे बेटे संकेत कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. शव कर्रा थाना क्षेत्र के छाता नदी जंगल में जली हुई अवस्था में मिला है. कर्रा पुलिस ने गुरुवार को शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा झारखंड के कई समाचार पत्रों में कई वर्षों विभिन्न पद पर काम कर चुके हैं. फिलहाल वे  खूंटी जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए लगभग 99.89 लाख लोगों को किया गया है चिन्हित…सीएम

Next Post

JEE Advanced 2021 की तारीख का ऐलान

Next Post
JEE Advanced 2021 की तारीख का ऐलान

JEE Advanced 2021 की तारीख का ऐलान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d