Ranchi:- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश कोल्हान प्रमंडल की पांच दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर आगामी 4 दिसंबर से जाएंगे.
शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का झारखंड के सभी जिलों में सांगठनिक प्रवास के कार्यक्रम को पार्टी द्वारा तैयार किया जा रहा है. जिसका प्रथम चरण कोल्हान प्रमंडल के चार सांगठनिक जिलों चाईबासा, सरायकेला ,पूर्वी सिंहभूम(घाटशिला)और जमशेदपुर महानगर के कार्यक्रमो से सम्पन्न होगा.
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 4 दिसंबर को चाईबासा,5 दिसंबर को सरायकेला खरसांवा,6दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) 7 दिसंबर को जमशेदपुर महानगर ज़िला की कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे.
बताया कि जिला कार्यसमिति बैठकों के अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष का ज़िला पदाधिकारियों,सांसद ,विधायकगण के साथ भी बैठक निर्धारित है.
साथ ही वे ज़िलों के पुराने,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,बुद्धिजीवियों ,कार्यकर्ताओं,एवम आमजन से भी मिलकर संवाद करेंगे.
बताया कि सभी जिलों में किसी एक बूथ पर भी प्रदेश अध्यक्ष जी बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे. श्री प्रकाश के द्वारा सभी जिलों में प्रेसवार्ता भी होगी.
बताया किकोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवम बैठक कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है.
शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 8 दिसंबर को रांची लौटेंगे.

