सरायकेला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है. यहां आम जन क्या, पत्रकार जन भी सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि सरायकेला खरसावां के वरिष्ठ पत्रकार वसंत साहू को जिसप्रकार से प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. उससे राज्य सरकार की हिटलरशाही झलकती है.
आम जन तक सही खबरों को पहुचाना उनका कर्तव्य है. जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि से संबंधित पूछे गए एक प्रश्न पर अगर उपायुक्त द्वारा ऐसी कार्रवाई होती है तो यह जनता की आवाज दबाने जैसा है.

