BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा के अन्य नेताओं के साथ झारखंड म्युटेशन एक्ट 2020 की प्रतियों को जलाया

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा के अन्य नेताओं के साथ झारखंड म्युटेशन एक्ट 2020 की प्रतियों को जलाया
Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार(चंदवा): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज चंदवा के इंदिरा गांधी चौक पर भाजपा के अन्य नेताओं के के साथ झारखंड म्युटेशन एक्ट 2020 की प्रतियों को जला दिया. चंदवा आई.बी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की ऐसी सूचना है कि राज्य सरकार सत्र के अंतिम दिन गरीबों की जमीन की लूट की छूट देने वाले इस बिल को पारित करने की कोशिश करेगी. प्रतुल ने कहा की अगर सरकार ने ऐसा प्रयास किया तो अब याचना नहीं अब रण होगा.

भाजपा सड़क से विधानसभा तक इस बिल के विरोध में सरकार के खिलाफ कड़ा प्रतिकार करेगी और किसी सूरत में बिल को पारित नहीं होने देगी. प्रतुल
ने कहा की इस बिल के पास हो जाने से झारखंड के आदिवासी और मूल वासियों की जमीन को लूटने वालों भूमि माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों को मज़बूत संरक्षण
मिलेगा.

प्रतुल ने प्रेस से बात करते हुए बताया की बिल के सेक्शन 22 में स्पष्ट है की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को करने के पहले सरकार के द्वारा पहले जांच कराने और फिर अनुमति देने का प्रावधान है.

अमूमन ऐसा होता है कि अगर किसी आदिवासी की जमीन को किसी रिवेन्यू अधिकारी ने गलत तरीके से किसी दूसरे व्यक्ति को बंदोबस्त कर दिया है तो उसके खिलाफ मुकदमा चलता है. लेकिन सरकार ने अब अदालतों के संज्ञान लेने की शक्ति को भी अपने पास रख लिया है. राज्य सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को दोहरी सुरक्षा देना चाह रही है.

प्रतुल ने कहा की एक तरफ दूसरे राज्य जमीन से संबंधित कानून को कड़ा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ जल, जंगल, जमीन का नारा देकर सत्ता में आने वाली पार्टी जमीन की गलत बंदोबस्ती करने वाले अधिकारियों को सुरक्षा कवच दे रही है. भाजपा सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ कर इस गरीब विरोधी सरकार को इस बिल को सदन में पेश कर पारित नही करने देगी.

आज के कार्यक्रम में चंदवा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पाठक,श्रवण प्रसादगुप्ता, शिवकेश्वर यादव,अमित गुप्ता,कुलामन साव, गौरव दुबे,दीपक प्रसाद,बबलू सोनी,मनीष गुप्ता,राहुल शाहदेव,गोपाल शाहदेव, आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को जल्द मिलेगी मात, चार वैक्सीन पूर्व-नैदानिक परीक्षण चरण में: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

भाजपा ने सहि‍या की इज्जत लूटने का प्रयास किया: इरफान अंसारी

Next Post
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा, C. P. SINGH का मतलब कोरोना प्रसाद सिंह, रखा जाए वेंटिलेशन पर

भाजपा ने सहि‍या की इज्जत लूटने का प्रयास किया: इरफान अंसारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d