राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे विधिवत उद्घाटन
रांची: आगामी 7 सितंबर को झारखंड प्रदेश भाजपा की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक 10.30 बजे सुबह से 5.30 बजे शाम तक आयोजित है, यह जानकारी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने दी.
वर्मा ने कहा कि चार सत्रों में यह बैठक वर्चुअल तरीके से सम्पन्न होगी. बैठक का विधिवत उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कर कमलों से सम्पन्न होगा.
उन्होंने कहा कि कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव के अतिरिक्त पार्टी के सांगठनिक बातों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी.
वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के अध्यक्षीय उद्बोधन के अतिरिक्त बैठक के विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेतागण का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हैं.
