BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा ने लोहरदगा में हुई हिंसक वारदात की कड़ी निंदा की

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in Uncategorized
भाजपा ने लोहरदगा में हुई हिंसक वारदात की कड़ी निंदा की

भाजपा ने लोहरदगा में हुई हिंसक वारदात की कड़ी निंदा की

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा ने लोहरदगा में हुई हिंसक घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरे तरीके से राज्य सरकार और प्रशासन की विफलता बताया. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम और पत्थर चलाएं और तलवार, डंडे से हमला किया. प्रशासन पूरे घटना पर मूकदर्शक बना रहा और बाद में जब हंगामा बढ़ा तो उसने कर्फ्यू लगा दी.

प्रतुल ने कहा की राज्य सरकार की शह पर अब शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर भी हमला किया जा रहा है. यह साफ दिखा रहा है कि राज्य सरकार लोकतंत्र का गला घोटने पर आमदा है. प्रतुल शाहदेव ने कहा की शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे जुलूस पर जिस तरीके से हमला हुआ यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है. नई सरकार के गठन के बाद ही पूरे प्रदेश में अराजकता चरम पर है. महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं.

झारखंड राज्य बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा आदिवासियों का नरसंहार हुआ. जिसमें चाईबासा में सुनियोजित तरीके से 7 लोगों को जघन्य तरीके से मार दिया गया. लोहरदगा में एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करके हमला किया गया. पुलिस की उपस्थिति में उपद्रव कर्मी दुकानों और वाहनों को जलाते रहे. प्रतुल ने कहा की जिस तरीके से शांतिपूर्वक जुलूस निकाल रहे लोगों पर हमला किया गया तो यह पूरा प्रकरण पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत होता है.

प्रतुल ने कहा की राज्य सरकार तुष्टिकरण के कारण पूरे प्रदेश को आग में झोंकने का कार्य कर रही है. प्रतुल ने कहा की भाजपा यह मांग करती है की हमलवारों की तुरंत शिनाख्त करके उनकी अविलंब गिरफ्तारी की जाए और पूरे घटना पर मूकदर्शक रहे अधिकारियों पर भी कार्रवाई भी हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री पहुंचे गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव, मृतकों के आश्रितों से मिलकर दी सांत्वना

Next Post

राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के तहत पूरे प्रदेश को जलाने पर उतारू: भाजपा

Next Post
राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के तहत पूरे प्रदेश को जलाने पर उतारू: भाजपा

राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के तहत पूरे प्रदेश को जलाने पर उतारू: भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d