BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है BJP: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in समाचार
महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है BJP: प्रियंका गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के माध्यम से कांग्रेस द्वारा चलाए गए ‘स्पीकअप इंडिया’ अभियान के जरिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधा.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. प्रियंका ने यह भी कहा कि भाजपा संकट के समय राजनीति नहीं करे और सबके साथ मिलकर देशवासियों की मदद करे.

उन्होंने कहा, ”आज कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उन लोगों के लिए आवाज उठा रहे हैं जो कोरोना महामारी के असर से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. हम यह कोशिश कर रहे हैं कि सरकार उनकी आवाज सुने.”

प्रियंका ने सरकार से आग्रह किया, ”गरीबों के खाते में तत्काल 10-10 हजार रुपये डाले जाएं और इसके साथ अगले छह महीनों के लिए हर गरीब परिवार को 7500 रुपये मासिक दिया जाए. जो प्रवासी मजदूर घर पहुंच चुके हैं उनके लिए मनरेगा के कार्य दिवस को 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन किया जाए. छोटो कारोबारियों की मदद के लिए सरकार वित्तीय पैकेज दे.”

उन्होंने कहा, ”राजनतिक दलों खासकर भाजपा नेताओं से आग्रह है कि राजनीति बंद करिए, यह राजनीति का समय नहीं है. यह वो समय है जब सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए और मतभेदों को दूर करके लड़ाई लड़नी चाहिए.”

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने हालिया बस प्रकरण का हवाला देते हुए दावा किया कि यूपी रोडवेज की बसें सड़कों पर नहीं, बल्कि कागजों पर चल रही हैं.

उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल की पृष्ठभूमि में आरोप लगाया, ”महाराष्ट्र की सरकार कोरोना महामारी से लड़ रही है. आप (भाजपा) उसे सहयोग देने की बजाय, गिराने की कोशिश कर रहे हैं, अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ” यह सहयोग का समय है. हम सबके ऊपर देश की जनता का कर्ज है. आपकी जीत में जनता का साथ है और हमारी पराजय के बाद भी जनता हमारे साथ खड़ी रही है.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘Vaccine’ से जीती जाएगी कोरोना की लड़ाई: नीति आयोग

Next Post

रातू रोड चौराहा में प्याऊ का हुआ उद्घाटन

Next Post
रातू रोड चौराहा में प्याऊ का हुआ उद्घाटन

रातू रोड चौराहा में प्याऊ का हुआ उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d