BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वर्चुअल रैली: विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है बीजेपी- अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
वर्चुअल रैली: विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है बीजेपी- अखिलेश यादव
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: बिहार चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वर्चुअल रैली की. इस रैली के जरिए शाह ने एक तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, तो वहीं दूसरी तरफ विरोधियों पर करारा प्रहार किया.

इसके अलावा शाह ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनने का भी दावा किया. बीजेपी की इस रैली को लेकर तमाम विरोधी दलों ने हमला बोला है.

वहीं, अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर धनबल का प्रदर्शन और उपयोग कर विपक्ष का मनोबल तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

अखिलेश ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि झारखंड में बुरी तरह चुनाव हार चुकी बीजेपी बिहार में भी जनता का विरोधी रुख़ समझ रही है, इसीलिए वो 150 करोड़ रुपए की ‘वर्चुअल रैली’ करके अपने धन-बल का प्रदर्शन कर विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है. बिहार में बीजेपी का तथाकथित गठबंधन गुटबाज़ी और परस्पर अविश्वास का त्रिकोण बन गया है.

रैली के जरिए अमित शाह ने अपने ही अंदाज में राजद पर भी वार किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने 2.5 करोड़ लोगों को घर दिए, 10 करोड़ घरों में शौचालय बनवाए.

आयुष्‍मान के जरिए करोड़ों लोगों ने इलाज कराया. ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध्यिों की चर्चा करते हुए कहा कि पहले लालटेन जलानी पड़ती थी, अब लालटेन का जमाना चला गया. आज एलईडी बल्‍ब का जमाना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली हिंसा: हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या मामले में 17 गिरफ्तार

Next Post

केंद्र ने समय रहते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाए होते तो हालात बेहतर होते: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post
केंद्र ने समय रहते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाए होते तो हालात बेहतर होते: स्वास्थ्य मंत्री

केंद्र ने समय रहते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाए होते तो हालात बेहतर होते: स्वास्थ्य मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d