BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in समाचार
नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यों और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप को मुद्दा बनाते हुए रामगढ़ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है.

भाजपा नेताओं का कहना है कि नगर परिषद द्वारा संचालित योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. इसी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के बंदरबांट में हिस्सेदारी को लेकर नगर परिषद के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.

इस संदर्भ में भाजपा के जिला महामंत्री रंजीत पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि नगर परिषद के 32 वाट में से 7 वार्ड सीसीएल क्षेत्र में है जबकि 25 वार्ड कृषि क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं.

कृषि क्षेत्र के विकास के लिए नगर परिषद के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्य योजना नहीं है. नगर परिषद में स्थिति अनुकूल नहीं है. कार्यपालक अभियंता और अध्यक्ष- उपाध्यक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है.

उन्होंने कहा भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रति दृढ़ संकल्प है. जल्द ही भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त और नगर विकास आयुक्त से मिलकर नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों से अवगत कराएगा और नगर परिषद को भंग करने की मांग की जाएगी.

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और वार्ड सदस्यों की मिलीभगत से स्थानीय सांसद को बिना सूचना दिए सांसद के नाम से योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन के लिए लाभुकों को ₹25000 कमीशन देना पड़ रहा है. वर्तमान में नगर परिषद के सभी वार्डों  विकास योजनाओं के लिए 1-1 करोड रुपए का आवंटन किया गया है. जिसमें कमीशन खोरी के बंदरबांट के लिए नगर परिषद में विवाद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने मास्क, सैनिटाइजर वितरण कर सरकार की उपलब्धियों को बताया

Next Post

भोपाल : निष्ठा विद्युत मित्र योजना शुरू

Next Post
भोपाल : निष्ठा विद्युत मित्र योजना शुरू

भोपाल : निष्ठा विद्युत मित्र योजना शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d