BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

अल्पसंख्यक तुष्टिकरण और बहुसंख्यकों को बेवजह गैरकानूनी तरीके से प्रताड़ित करने का भाजपा हमेशा कड़ा विरोध करेगी: प्रतुल शाहदेव

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in समाचार
अल्पसंख्यक तुष्टिकरण और बहुसंख्यकों को बेवजह गैरकानूनी तरीके से प्रताड़ित करने का भाजपा हमेशा कड़ा विरोध करेगी: प्रतुल शाहदेव

अल्पसंख्यक तुष्टिकरण और बहुसंख्यकों को बेवजह गैरकानूनी तरीके से प्रताड़ित करने का भाजपा हमेशा कड़ा विरोध करेगी: प्रतुल शाहदेव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड सरकार ने एक संप्रदाय विशेष को खुश करने के लिए बहुसंख्यक संप्रदाय के खिलाफ गैरकानूनी निर्णय लेना शुरू कर दिया है. भाजपा हिंदुओं के साथ होने वाले किसी भी असंवैधानिक या गैरकानूनी निर्णय के खिलाफ हमेशा मुखर रहेगी.

प्रतुल ने कहा कि जमशेदपुर में जिस तरीके से एक गरीब हिंदू फल विक्रेता को प्रताड़ित किया गया वो अकल्पनीय है. इस कार्रवाई की पूरे देश में निंदा हुई और झारखंड की छवि को भी नुकसान पहुंचा. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बड़ी पहल करते हुए फल विक्रेता से मुलाकात करके उनकी हिम्मत बढ़ाई थी.

रघुवर दास ने प्रशासन से भी बात कर यह सुनिश्चित किया था कि निर्दोष फल विक्रेताओं के ऊपर कोई मुकदमा दर्ज न हो. भविष्य में भी अगर हिंदुओं के खिलाफ सरकार ऐसी एक तरफा गैर कानूनी कार्रवाई करेगी तो भाजपा पूरी ताकत के साथ उसका मुकाबला करेगी.

प्रतुल ने कहा कि जमशेदपुर के फल विक्रेता को विदेशों से भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं. जानकारी होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने उसकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है.

प्रतुल ने कहा कि सोशल मीडिया में भी झारखंड सरकार के इशारे पर पुलिस बहुसंख्यक समाज के युवकों के खिलाफ ही ज्यादा मामले दर्ज करके उन्हें जेल भेजने का कार्य कर रही है. जबकि सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट और टिप्पणी करने के सैकड़ों वाकये है, लेकिन पुलिस इस मुद्दे पर इतनी सक्रियता नहीं दिखा रही है जो कि बेहद अफसोस जनक है.

प्रतुल ने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर कार्य करती है, लेकिन भाजपा यह भी सुनिश्चित करती है कि एक विशेष वर्ग के तुष्टीकरण के लिए बहुसंख्यक समाज को निशाना न बनाया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन में फंसे मजदूरों व छात्रों को वापस लाने की मांग, 13 संस्थाओं ने CM को भेजा पत्र

Next Post

श्रीकांत शर्मा ने कहा, आंधी-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल बहाल हो विद्युत आपूर्ति

Next Post
श्रीकांत शर्मा ने कहा, आंधी-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल बहाल हो विद्युत आपूर्ति

श्रीकांत शर्मा ने कहा, आंधी-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल बहाल हो विद्युत आपूर्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d