BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा पूरे राज्य में अभियान चलाएगी

by bnnbharat.com
November 15, 2020
in समाचार
झारखंड में भी उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी-आदित्य साहू
Share on FacebookShare on Twitter

नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए नया नारा है ‘‘काम छोड़ो नाम जोड़ो’’

रांची:- आज भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य के सभी जिला संयोजक के साथ एक वर्चुअल मीटिंग बैठक की गई उस बैठक में यह तय किया गया की राज्य के सभी जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से  16 नवंबर से 15 दिसंबर तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और जिले के वैसे  मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनका नाम जोड़ा जा सके .इस कार्य हेतु चुनाव आयोग संपर्क विभाग के सभी जिला संयोजक अपने-अपने जिला में मतदाता सूची में नाम जोड़ने को अभियान के तौर पर करेंगे. जिला संयोजक को  जानकारी हेतु सुझाव दिया गया कि संबंधित जिले के उपायुक्त से संपर्क कर विस्तृत जानकारी ले कर जनता के बीच साझा करें.   वैसे मतदाता जिनका नाम में सुधार या नाम कटवाना है ऐसे लोगों को भी जागरूक कर इस एक महीने में सुधार करना है. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम एक अभियान के तौर पर लिया गया है और यह उद्देश्य निश्चित किया गया है कि पूरे राज्य में सभी मतदाता  का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके.   28,29 नवंबर और 5,6 दिसंबर को हर बूथ पर बी एल ओ मौजूद रहेंगे और भाजपा के कार्यकर्ता उनका सहयोग करेंगे. 1 जनवरी 2021 को जिनका 18 वर्ष पूरा हो रहा है वैसे मतदाता भी अभी इस अभियान में अपना नाम नए मतदाता के रूप में दर्ज करवा सकते हैं उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर को खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में और युवा वर्ग  को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी  ने लक्ष्य निध ार्रित किया है. सारे लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़ जाए और मतदाता सूची के अभियान में एक नारा भी अपनाया गया है. काम छोड़ो नाम जोड़ो  के तर्ज पर काम किया जाएगा. आज वर्चुअल मीटिंग में जिले के सभी संयोजक के साथ जमशेदपुर, बोकारो के सहसंयोजक भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मतदाता ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीके से अपना नाम मतदाता सूची में  जोड़ सकते हैं इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के हर जिलों में सोशल मीडिया के कार्यकर्ता आम मतदाताओं को नाम जोड़ने में मदद करेंगे.

गौरतलब है भारत चुनाव आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर देश में (बिहार,हरियाणा,महाराष्ट्र,जम्मू कश्मीर,व लद्दाख को छोड़कर) 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिरसा मुंडा जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि, राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई

Next Post

सैंड आर्टिस्ट ने आकर्षक कलाकृति के माध्यम से झारखंड स्थापना दिवस की बधाई दी

Next Post
सैंड आर्टिस्ट ने आकर्षक कलाकृति के माध्यम से झारखंड स्थापना दिवस की बधाई दी

सैंड आर्टिस्ट ने आकर्षक कलाकृति के माध्यम से झारखंड स्थापना दिवस की बधाई दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d