BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा! नहीं सुल्झ रहा पेंच

by bnnbharat.com
November 10, 2019
in समाचार
अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा! नहीं सुल्झ रहा पेंच

कहीं बीजेपी अकेले न चल पड़े, प्लान-बी पर भी हो रहा मंथन

Share on FacebookShare on Twitter

दीपक, कर्मवीर.

खास बातें:-

  • आजसू की 22 सीटों की दावेदारी पड़ रही भारी

  • बीजेपी के आला नेता 10 से अधिक सीट देने को तैयार नहीं

  • आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद कर सकती है खुलासा

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (राजग) का पेंच का सुलझना अब मुश्किल हो गया है. भाजपा के आला नेता नहीं चाहते हैं कि आजसू के साथ मिल कर चुनाव लड़ा जाये. भाजपा की यह रणनीति है कि विपक्षी गंठबंधन की धार को कम करने के लिए यह जरूरी है कि आजसू पार्टी, झारखंड विकास मोर्चा अकेले चुनाव लड़ें, इसका प्रत्यक्ष लाभ भाजपा को मिलेगा.

बीजपी ने पहले से ही कर रखी थी तैयारी

बीजेपी की रणनीति चुनाव की घोषणा से काफी पहले तय हो गयी थी. भाजपा के नेताओं को पहले से मालूम था कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद के बीच गंठबंधन होगा. इसकी धार को कम करने के लिए ही भाजपा चाहती है कि आजसू अकेले ही चुनावी समर में कूदे. भाजपा को मालूम है कि आजसू के अकेले चुनाव में लड़ने से चाईबासा, डुमरी, गोमिया, लोहरदगा, गुमला, चक्रधरपुर और तमाड़ में झामुमो को कड़ी टक्कर मिलेगी, जिसका लाभ भाजपा को मिलेगा.

भाजपा नहीं चाहती है कि आजसू खेमे को हटिया, लोहरदगा, चंदनकियारी सीटें दी जाये. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से नयी दिल्ली मिलने गये आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को वह रिस्पांस वहां नहीं मिला, जिससे यह लगे कि राजग खेमे में आजसू भी एक अंग है. रांची लौटने के बाद सुदेश महतो के बॉडी लैंग्वेज से भी स्पष्ट हो गया था कि आजसू राजग से अलग होकर ही चुनाव का रूख करेगी.

आजसू केंद्रीय समिति की बैठक में होगा खुलासा

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि रविवार को होनेवाली आजसू केंद्रीय समिति की बैठक में भाजपा के मोहपाश भंग होने का खुलासा कर दिया जायेगा. आजसू पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव में सिल्ली, इचागढ़, रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, डुमरी, चक्रधरपुर, लोहरदगा, गुमला, चाईबासा, हटिया, जुगसलाई, टुंडी, हुसैनाबाद, सिमरिया, तमाड़, चंदनकियारी, बरही, हजारीबाग समेत 22 सीटों पर दावेदारी कर रही है.

चुनाव को लेकर कैंडीडेट भी तय कर लिये गये हैं. इसमें रामगढ़ से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी को टिकट दिया जायेगा. सिल्ली से खुद सुदेश महतो चुनाव लड़ना चाहते हैं. तमाड़ पर निर्णय नहीं हुआ है. गोमिया से लंबोदर महतो, चंदनकियारी से उमाशंकर रजक, लोहरदगा से कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत, टुंडी से राजकिशोर महतो, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, बड़कागांव से रौशन चौधरी का नाम तय माना जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी ने 6 महीने में निपटाए 3 बड़े फैसले, आगे इन मुद्दों पर करेंगे अपनी रणनीति तय

Next Post

अयोध्या पर भारत का पाक को दो टूक,आतंरिक मामले में ना दे दखल

Next Post
अयोध्या पर भारत का पाक को दो टूक,आतंरिक मामले में ना दे दखल

अयोध्या पर भारत का पाक को दो टूक,आतंरिक मामले में ना दे दखल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d