दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है. बीजेपी की वर्तमान उपलब्धियों को देखते हुए अनुराग ठाकुर ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में देश के हर कोने में पार्टी का बोलबाला होगा.
रविवार को दिए अपने एक बयान में अनुराग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में भी बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी. बता दें कि अनुराग ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनावों में बीजेपी के प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी.

