BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा अपने बलबूते सरकार बनाएगी : दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in समाचार
भाजपा अपने बलबूते सरकार बनाएगी : दीपक प्रकाश

भाजपा अपने बलबूते सरकार बनाएगी : दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा अपने बलबूते पर रघुवर दास के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

उन्होंने कहा कि 5वें चरण के चुनाव खत्म होने के बाद यह स्प्ष्ट दिखा कि मतदाताओं का रुझान स्थिर, मजबूत और निर्णय लेने वाली सरकार के साथ है.

दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातें कही.

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पूरे झारखंड में भाजपा दिखाई दी. जबकि, अन्य दल बिखरे हुए दिखे. साफ संकेत है कि भाजपा से मुकाबला किसी और दल के बस की बात नहीं है.

दीपक ने संथाल में हुए चुनाव के सम्बन्ध में कहा कि इस बार जैसी अच्छी स्थिति पहले कभी नहीं दिखी. संथाल में झामुमो के प्रति जनता का जबरदस्त आक्रोश नजर आया. संथाल में आदिवासी, गैर आदिवासी सभी तबके के लोग जाग चुके हैं और भाजपा के पक्ष में बयार बह रही है.

उन्होंने कहा कि संथाल के भोगनाडीह जैसे इलाके जहां कनेक्टिविटी नहीं है, वहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो अपेक्षा से अधिक भीड़ उमड़ी.

यह साफ हो गया कि संथाल अब भाजपा का गढ़ है. उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग, स्थानीय प्रशासन, पुलिस कर्मी और चुनाव कर्मी समेत सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया.

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संथाल में भाजपा अपने इतिहास की सबसे बड़ी सफलता दर्ज कराने की ओर अग्रसर है.

वहीं झामुमो की राजनीतिक यात्रा पर पूर्ण विराम लगने वाला है. हेमंत सोरेन ने हताशा में धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण करने के लिए साधु, सन्तों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया पर उनका यह दांव उल्टा चल गया है.

अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों ही समाज में इस बात पर रोष प्रकट किया है. हेमंत बरहेट और दुमका दोनों ही स्थानों पर चुनाव हार कर एक नया रिकॉर्ड कायम करने वाले हैं.

प्रतुल ने कहा कि सन्थाल में जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट किया है. आगामी 5 वर्ष में सन्थाल में विकास को भाजपा सरकार और आगे बढ़ाएगी.

संवाददाता सम्मेलन में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, तारिक़ इमरान, मीडिया टीम के सदस्य योगेंद्र प्रताप, संजय पोद्दार, डॉक्टर मनोज, ललित ओझा आदि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 74.77% हुआ मतदान

Next Post

बिहार में नहीं करेंगे NRC लागू : नीतीश कुमार

Next Post
बिहार में नहीं करेंगे NRC लागू : नीतीश कुमार

बिहार में नहीं करेंगे NRC लागू : नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d