स्वास्थ्य सचिव का बयान सरकार की सोच को दर्शाता है
Ranchi:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने डॉक्टरी पेशा के खिलाफ सरकार के पदाधिकारी द्वारा दिये गए अभद्र बयान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि सरकार के सोच के अनुरूप सरकारी पदाधिकारी इस तरह के बयान दे रहे हैं. डॉक्टरी पेशा किसी स्वार्थ का पेशा नहीं बल्कि सेवा का पेशा है. भगवान का दूसरा स्वरूप डॉक्टरी पेशा के खिलाफ बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार ऐसे पदाधिकारी पर नियंत्रण रखे. भारतीय जनता पार्टी ऐसे सभी डॉक्टर के पक्ष में खड़ी है.
स्वास्थ्य सचिव डाॅ. नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा डॉक्टरों के खिलाफ दिए गए बयान के खिलाफ सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब पूरा देश काेराेना से जूझ रहा था, तक डॉक्टर और चिकित्साकर्मियाें ने अपने कर्तव्याें का निर्वहन किया. इसके बावजूद स्वास्थ्य सचिव डाॅ. नितिन मदन कुलकर्णी कैसे चिकित्सकाें के प्रति अपमानजनक बयान दुर्भाग्यपूर्ण है.
मालूम हो कि एक कार्यक्रम के दाैरान स्वास्थ्य सचिव ने कहा था कि डाॅक्टरी पेशे में आधे लाेग इसलिए आते हैं कि उन्हें काम न करना पड़े और आधे इसलिए कि उन्हें दहेज अधिक मिले. डाॅ. नितिन खुद एक डाॅक्टर है. ऐसे में दूसरे चिकित्सकाें के प्रति इतनी खराब दुर्भाग्यजनक है.

