BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल के आवास के सामने आज भाजपा करेगी प्रदर्शन

by bnnbharat.com
September 7, 2019
in समाचार
केजरीवाल के आवास के सामने आज भाजपा करेगी प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों का समर्थन कर रहे हैं, जिससे लोगों में उन्हें लेकर आक्रोश है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपित कन्हैया कुमार व अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं देने के विरोध में भाजपा सड़क पर उतरेगी। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम है जांच करना और अदालत का काम है सजा देना, लेकिन दिल्ली सरकार इन दोनों के काम में पिछले नौ माह से रोड़ा अटका रही है, क्योंकि वह नहीं चाहती है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो।

मुख्यमंत्री खुद को संविधान, अदालत और पुलिस से ऊपर समझते हैं, इसलिए वह आरोपितों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। उन्हें यह जवाब देना होगा कि वह देशद्रोहियों के साथ हैं, या दिल्ली के लोगों के साथ। उन्होंने यह भी कहा कि जेएनयू के छात्र समझदार हैं और वे किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी टुकड़े-टुकड़े गैंग का मामला उठाया था, लेकिन मार्शल बुलाकर उन्हें बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल इस मामले में न तो कोई चर्चा करना चाहते हैं और न ही विपक्ष के आरोपों का जवाब देना उचित समझते हैं। वह सिर्फ टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करना चाहते हैं। मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं देकर मुख्यमंत्री कानून को अपना काम करने से रोक रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के नेताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर आम आदमी पार्टी की सरकार का विरोध किया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या विक्रम नियंत्रण खोने के बाद चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया?

Next Post

पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व स्पिनर अब्दुल कादिर का लाहौर में निधन

Next Post
पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व स्पिनर अब्दुल कादिर का लाहौर में निधन

पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व स्पिनर अब्दुल कादिर का लाहौर में निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d