BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोल्हान की सभी सीटों पर जनसमर्थन से परचम लहराएगी भाजपा : भाजपा

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in Uncategorized
कोल्हान की सभी सीटों पर जनसमर्थन से परचम लहराएगी भाजपा : भाजपा

कोल्हान की सभी सीटों पर जनसमर्थन से परचम लहराएगी भाजपा : भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोल्हान प्रमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा. क्षेत्र की जनता भाजपा के प्रति विश्वास जता रही है. जन सहयोग से भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में कोल्हान का किला फतह करने में सफल होगी.

उक्त बातें कोल्हान प्रमंडल के भाजपा के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अजय राय ने कही. वह आज सरायकेला जिला के आदित्यपुर ,आर आई टी , हाट गम्हरिया आदि इलाकों के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि से मिले और उन्हें भाजपा प्रत्याशी को सहयोग ,समर्थन करने का आग्रह किया .

इस अवसर पर उन्होंने कहा की मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में सेवा, विश्वास और विकास के पांच साल सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं. राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया.

वहीं, झारखंड देश का इकलौता राज्य है, जहां पहले और दूसरे सिलेंडर का रिफिल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा सहित मुफ्त दिया गया है. इससे झारखंड की 33 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं. वहीं, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटियों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार ने उठायी है.

महिलाओं के लिए झारखंड में 50 लाख रुपए तक की जमीन और मकान आदि की रजिस्ट्री सिर्फ एक रुपए में होती है. रघुवर सरकार ने रोजगार के अवसर सृजित करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड के 57 लाख गरीब परिवारों का पांच लाख रुपए का बीमा कराया गया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना, एंबुलेंस सेवा आदि कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में सरकार सफल रही है. उन्होंने कहा कि कृषि, रोजगार, सड़क, आदिवासी कल्याण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में भी रघुवर सरकार के कार्यकाल में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है.

सबसे बड़ी बात यह है कि रघुवर सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग सरकार पर नहीं लगा. वहीं, भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजने में सरकार ने रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल सहित राज्य के सभी प्रमंडलों में रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जनकल्याणकारी कार्यों के बलबूते झारखंड में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि व्यापक जनसमर्थन से भाजपा इस बार फिर सत्ता में आएगी और झारखंड के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिनेश गोप के नाम पर साले से ही मांगी रंगदारी, गिरफ्तार

Next Post

जानें सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं ?

Next Post
जानें सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं ?

जानें सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d