BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 से अधिक सीटें जीतेगी : नड्डा

by bnnbharat.com
July 13, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद जेपी नड्डा पहली बार रांची पहुंचे जेपी नड्डा ने प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कोर कमिटी के सदस्यों से प्रदेश भाजपा का हाल जाना। स्टेट गेस्ट हाउस मोरहाबादी में दो घंटे तक चली कोर कमेटी की बैठक में नड्डा ने झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की। सारा हाल जानने-समझने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतेगी। उसी के अनुरूप काम चल रहा है। लोकसभा चुनाव में 14 में से 12 सीटें भाजपा के खाते में आने से एक तो पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा, दूसरे पूरे विपक्ष का मनोबल गिर गया।

25 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

नड्डा ने कहा कि प्रदेश भाजपा 25 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर प्रवास करें। मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता सात दिन तक अपने क्षेत्र में सदस्य बनाने का काम करें। इसमें सीएम से लेकर मंडल अध्यक्ष तक शामिल होंगे। हर पदाधिकारी को पांच-पांच बूथ की जवाबदारी होगी।

संगठन को और धारदार बनाने का निर्देश

कोर कमिटी में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। इसमें कहा गया कि संगठन में जहां भी कमियां हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाये। सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि नड्डा का झारखंड के प्रति विशेष प्रेम रहा है। आयुष्मान भारत पर भी चर्चा हुई। नड्डा ने ही आयुष्मान भारत की शुरूआत की थी।

25 लाख सदस्य बनायेंगे : अर्जुन

केंद्रीय मंत्री मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में 25 लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे। इस पर खास तौर पर चर्चा हुई। पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को तत्परता से काम करने का निर्देश दिया गया है। पूरी तरह से मोमेंटम है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 से भी अधिक सीटें जीतेगी। सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

कोर कमेटी की बैठक में ये रहे मौजूद

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी राम विचार नेताम, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र राय, सांसद सुदर्शन भगत, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद सुनील सिंह, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, महामंत्री सुनील सिंह, दीपक प्रकाश व विधायक अनंत ओझा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM की पहल पर महज़ 9 साल की तन्वी गिरि का इलाज नई दिल्ली के AIMS में शुरू हुआ

Next Post

नड्डा ने रघुवर सरकार की थपथपाई पीठ, कहा,भाजपा ऐसी पार्टी है, जिससे सफलता ही सफलता मिल रही

Next Post

नड्डा ने रघुवर सरकार की थपथपाई पीठ, कहा,भाजपा ऐसी पार्टी है, जिससे सफलता ही सफलता मिल रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d