BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन चरणों तक के चुनाव में ज्यादातर सीटें जीतेगी भाजपा : दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
December 12, 2019
in समाचार
तीन चरणों तक के चुनाव में ज्यादातर सीटें जीतेगी भाजपा : दीपक प्रकाश

तीन चरणों तक के चुनाव में ज्यादातर सीटें जीतेगी भाजपा : दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबसे बड़ा महत्व मतदाता का है. उसकी भूमिका लोकतंत्र को स्वस्थ रखने, मजबूत बनाए रखने में जरूरी होती है.

उन्होंने कहा कि 17 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का जो रुझान आया है, वह भारतीय जनता पार्टी के लिए सुखद है.

दीपक प्रकाश गुरुवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तीन चरणों तक के चुनाव में जो रुझान देखने को मिले हैं, उनमें से अधिकांश सीटें भाजपा के पक्ष में होंगी. जनता ने स्थायित्व को समर्थन दिया है. लोग भाजपा भाजपा को पसंद कर रहे हैं. भाजपा को बड़ा जनसमर्थन मिला है.

उन्होंने कहा कि शेष दो चरणों के चुनाव में भी भाजपा अपनी बढ़त बनाए रखेंगे. जनता का समर्थन हमें ही मिलेगा.

दीपक प्रकाश ने कहा कि अभी तक झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं की सभा में जनता के जबरदस्त भीड़ रही. धारा 370, राम जन्मभूमि मामले में फैसला, नागरिकता संशोधन बिल सहित अन्य मुद्दों पर भाजपा के मजबूत नेतृत्व ने जो फैसले लिए उसे जनता का समर्थन मिला.

इसी तरह राज्य में महिलाओं का मुद्दा हो किसानों, मजदूरों, युवाओं सहित अन्य मुद्दे पर भाजपा ने मजबूती से निर्णय लिया और जनता के पक्ष में काम किए. अभी तक चुनाव के जो रुझान देखने को मिले हैं, उसमें भाजपा के टक्कर में कोई भी नहीं दिख रहा. राज्य की जनता को इसके लिए हम धन्यवाद देना चाहते हैं.

दीपक प्रकाश ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि उनकी सक्रियता की वजह से चुनाव शांतिपूर्ण रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव से पहले ही हार चुकी है. संथाल हाथ से खिसकता देख झामुमो नेता अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं. हार का ठीकरा भाजपा पर फोड़ना चाहते हैं.

झामुमो अपने काले कारनामों के लिए विख्यात नहीं कुख्यात है. झामुमो को अपने चाल चरित्र पर चिंतन करना चाहिए ना कि भाजपा पर आरोप लगाना चाहिए. संवाददाता सम्मेलन में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल एवं तारीख इमरान उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्माणाधीन मॉल में अपराधियों ने मजदूरों पर किया जानलेवा हमला

Next Post

मोनालिसा फिर करेगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

Next Post
मोनालिसा फिर करेगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

मोनालिसा फिर करेगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d