BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घर के पास मृत मिला बीजेपी कार्यकर्ता

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
रि‍श्‍तों का खून: जमीन के लिए मां बाप सहित 6 सदस्यों को काट डाला
Share on FacebookShare on Twitter

बर्धमान: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में रविवार को एक बीजेपी कार्यकर्ता अपने घर के पास मृत पाया गया. इस घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सत्तारूढ़ टीएमसी के सदस्यों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया. हालांकि पुलिस ने सुखदेब प्रामाणिक की राजनीतिक संबद्धता की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके परिवार और बीजेपी ने कहा कि वह पार्टी से जुड़े हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका शव पुरबस्थली क्षेत्र के एक तालाब में मिला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों ने दावा किया कि बीजेपी के एक्टिव युवा कार्यकर्ता प्रामाणिक दो दिन पहले भगवा पार्टी की रैली में भाग लेने के बाद लापता हो गए थे.

टीएमसी ने बीजेपी पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

भाजपा ने घोषणा की है कि वह सोमवार को पुरबस्थली इलाके में सड़कों पर उतरकर ‘उसके हत्यारों को तत्काल सजा’ देने की मांग करेगी. हालांकि, टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने भगवा पार्टी पर आरोप लगाया कि वह अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘हर अप्राकृतिक मौत का राजनीतिकरण’ करने की कोशिश कर रही है .

प्रामाणिक की मौत उत्तर 24 परगना में हुए हमले में बीजेपी के एक और कार्यकर्ता सैकत भवाल के मारे जाने के एक दिन बाद हुई है. भगवा पार्टी ने हलीशहर में भवाल की मौत के लिए ‘टीएमसी के समर्थन वाले गुंडों’ को दोषी ठहराया है लेकिन टीएमसी ने आरोप को नकार दिया है. टीएमसी नेता और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हम हत्या की राजनीति में विश्वास नहीं करते.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हथियारबंद लुटेरों ने चार घरों में डाका डाला, 10 लाख कैश और गहने लूटे

Next Post

दिल्ली बॉर्डर पर आज भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान

Next Post
किसान आज दिल्ली-जयपुर हाईवे करेंगे जाम

दिल्ली बॉर्डर पर आज भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d