BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा कार्यकर्ता संगठन और संघर्ष दोनो को प्रभावी तरीके से करना जानते हैः अरुण सिंह

by bnnbharat.com
January 24, 2020
in Uncategorized
तबरेज पर हंगामा पर आदिवासियों की नृसंश हत्या पर सोनिया,राहुल,गुलाम नबी चुप क्यों: अरूण

भाजपा कार्यकर्ता संगठन और संघर्ष दोनो को प्रभावी तरीके से करना जानते हैः अरुण सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा में ही आंतरिक लोकतंत्र है. बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के निर्णय सामूहिकता से होते हैं. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण स्थगित संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया अब शीघ्र पूरी होगी. जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचन के पूर्व 21 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. झारखंड में भी बूथ समिति के पुनरीक्षण से लेकर मंडल एवम जिला के अध्यक्षों के मनोनयन की प्रकिया 25 जनवरी से प्रारंभ होगी.

अरूण सिंह शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिये संगठन सर्वोपरी है. मजबूत संगठन से हारी बाजी फिर जीती जा सकती है. हम सत्ता नहीं विचारधारा के साथ चलने वाले लोग हैं, अंत्योदय के लक्ष्य के साथ मां भारती की सेवा ही हम सब का संकल्प है. भाजपा इसी बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. झारखंड की हेमंत सरकार पर उन्होंने कहा कि गठन के साथ ही राज्य की जनता का भरोसा इस सरकार से उठने लगा है. हमे जन मुद्दों पर अब तेजी से संघर्ष करना है. संघर्ष से जनता भी वास्तविकता से परिचित होती है. कांग्रेस पार्टी अपनी विफलताओं से हताश होकर देश को दिग्भ्रमित कर रही है.

1 महीने के अंदर ही विधि व्यवस्था चरमरा गईः रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 वर्षों में प्रशासन को चुस्त दुरुस्त करते हुए उग्रवाद पर नकेल कसा, पर आज 1 महीने के अंदर ही विधि व्यवस्था चरमरा गई. उग्रवादी गतिविधियां फिर तेजी से शुरू हो गई. प्रशासन के समक्ष सीएए के समर्थन जुलूस पर पथराव हो रहे और सरकार मौन है. सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है. हम राज्य हित और जन हित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेंगे. प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 25 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रदेश भर में बूथ समिति का पुनरीक्षण एवं सत्यापन होगा. 11 फरवरी से 21 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया संपन्न होगी. इसके अतिरिक्त पूरे प्रदेश में सीएए के समर्थन में जनसंपर्क बैठकें हो रही हैं. मिस्ड कॉल एवं पोस्ट कार्ड, ईमेल के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई भेजे जा रहे हैं. चाईबासा में आदिवासियों के सामूहिक नरसंहार के खिलाफ झारखंड एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कड़ी करवाई की मांग की. सभी जिलों में भी जिलाध्यसक्षों के द्वारा इस संबंध में उपयुक्त के माध्यम से कल और आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिए गए हैं. आज जनजाति सांसदों का एक 6 सदस्यीय दल नरसंहार स्थल पर जा रहा है. लोहरदगा में घटी घटना पर पार्टी पैनी नजर रखी हुई है. पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र लोहरदगा का भी दौरा करेगा. चाईबासा में हुए आदिवासियों के सामूहिक नरसंहार के खिलाफ पार्टी के कार्यक्रता कल 10 बजे से 2 बजे तक राजभवन के समीप मौन धरना कार्यक्रम करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

4 माह से पानी के लिए तरस रहे हैं छात्र

Next Post

प्रखंडवार डेली रिपोर्ट भेजेंगे पदाधिकारी, डाटा करेक्शन ससमय करें पूरा: अनन्य मित्तल

Next Post
प्रखंडवार डेली रिपोर्ट भेजेंगे पदाधिकारी, डाटा करेक्शन ससमय करें पूरा: अनन्य मित्तल

प्रखंडवार डेली रिपोर्ट भेजेंगे पदाधिकारी, डाटा करेक्शन ससमय करें पूरा: अनन्य मित्तल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d