खलारी : सांसद संजय सेठ के द्वारा आज खलारी के डकरा मे लोगों के बीच मोदी अहार, मोदी सुरक्षा किट, एवं माता एवं बहनों के लिए सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया. इस अवसर पर कांके के विधायक समरी लाल उपस्थित थे.
सांसद सेठ ने कहा, हम आपको कोरोना महामारी के प्रति जागरुक करने आए हैं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के इस महामारी से लड़ रहा हैं. अभी तक इस बीमारी की कोई दवा नहीं निकली है. इस से बचाव का एकमात्र उपाय है सतर्कता और सावधानी. सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना, हमेशा हाथ धोना बाहर जाए तो सैनी टाईजर का उपयोग करना, और हमेशा मास्क का इस्तेमाल करना यही इस बीमारी से बचाव का उपाय है.
सांसद संजय सेठ ने खलारी प्रखंड का जायजा लिया और कोरोना पर प्रखंड में क्या कार्य किए जा रहे हैं इसकी जानकारी ली. इस बैठक में सीसीएल के जीएम संजय कुमार खलारी की बीडीओ नूतन कुमारी, सीओ रवि किशोर विशेष रुप से उपस्थित थे. सांसद ने जीएम से सीसीएल द्वारा इस महामारी में क्या कार्य किए जा रहे हैं इसकी जानकारी ली. उन्होंने जीएम से कहा सीसीएल द्वारा अरबों रुपए यहां से प्राप्त हो रहा है सीसीएल की पूर्ण जिम्मेवारी बनती है कि यहां के लोगों का पूरा ख्याल रखें. इस अवसर पर खलारी मंडल के अध्यक्ष भरत रजत, मुखिया आशा देवी, अरविंद सिंह, शशि भूषण सिंह, रंजीत सिंह, कार्तिक पांडे, विकास दुबे, प्रीतम साहू, श्याम सिंह, आनंद साहू ,रामप्रवेश नायक श्याम सुंदर सिंह , नंद किशोर सिंह चंदेल, रवि सिंह, बैजू सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे.

