साहेबगंज(पतना): केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार को एक साल पुरा होने पर पतना प्रखंड के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में जाकर मोदी सरकार के महत्त्वपूर्ण उपलब्धि एवं ऐतिहासिक फैसले के बारे में लोगों को बताया कि किस प्रकार मोदी सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में देश हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महत्वपूर्ण कार्य किए.
देश के जम्मु कश्मीर से धारा 370 को हटाना, देश में नागरिकता संबोधन बिल पास करना, तीन तलाक बिल पास करना, करतारपुर गलियारा राष्ट्र को समर्पित करना, ब्रु-रिंयाग समझौता एवं बोडो समझौता को उन्होंने संसद में पास करवाने का काम किया.
इसके अलावा मोदी सरकार की पहले वर्ष की उपलब्धियां जिस संवेदना और मजबूती के साथ Covid-19 को संभाला गया और आत्मनिर्भर भारत पैकेज, इन सबके साथ अब हमारा देश कोविड के बाद की दुनिया में मिलने वाले अवसरों को पाने के लिए पुरी तरह तैयार है.
हर देशवासी को सुरक्षित और सशक्त बनाने की हमारी इस यात्रा में आप सहयोगी बनिए, ताकि हर नागरिक अपनी परिस्थिति से उठकर नये भारत का निर्माण कर सके. कोविड-19 में लिये गये महत्वपूर्ण फैसले.
पुरे देश में लाॅक डाउन लगाकर लोगों को घरों में रहने की नसीहत दी गयी. जिसके कारण कोरोना जैसी महामारी पर काफी हद तक अंकुश लगाया गया. केन्द्र सरकार ने आरोग्य सेतु एप लाॅच किया. सरकार ने 120 से अधिक देशों में दवाईयां भेजने का काम किया.
लाॅकडाउन के दौरान जगह जगह पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को विभिन्न माध्यमों से उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया. इसके अलावा सभी गरीबों के बैंक खाते में 500 रुपए तीन किस्तों में भेजने का काम किया साथ ही सभी गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम किया.
केन्द्र सरकार के इन्हीं उपलब्धियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को बतलाने का काम किया.
इस मौके पर भाजपा के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन भगत, प्रखंड सचिव कुनाल मंडल के अलावा बहुत सारे ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

