चतरा: विधानसभा क्षेत्र बरहेट में हुए आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला धीरे-धीरे राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है. बच्ची को इंसाफ दिलाने और दरिंदों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग को ले भाजपा आंदोलन के मूड में आ चुकी है.
देर शाम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के निर्देश पर चतरा जिला कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी के नेतृत्व में शहर में कैंडल मार्च निकाला.
इस दौरान भाजयुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने शहर की हृदय स्थली केसरी चौक पर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए. मौके पर कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए नैतिकता के आधार पर इंसाफ मांगा.
उन्होंने कहा कि बहू बेटी बिल्कुल सुरक्षित नहीं है. इतना ही नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजयुमो ने सरकार और पुलिसिया कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया है.

