BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपाइयों ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in समाचार
भाजपाइयों ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भाजपाइयों ने 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत, राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 52वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा ‘समर्पण दिवस’ के रूप में स्मरण किया गया.

मंगलवार को जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने साकची कुलसी रोड स्थित जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया व उनके बताए मार्गों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

उपस्थित भाजपाइयों ने ‘समर्पण दिवस’ के अवसर पर संगठन के कार्यक्रम व अन्य गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अंशदान के रूप में पार्टी को स्वैक्षिक आर्थिक सहयोग किया.

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भारत की धरा पर अनेक युग पुरुष पैदा हुए उनमें से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी रहें, जिन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के अंतिम पयदान पर खड़े गरीबों, शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली व बदलाव लाने की लड़ाई लड़ी.

पंडित जी कुशल संगठनकर्ता थे, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के जनक रहे. समाज के अंतिम पायदान में खड़े अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उनके अंत्योदय के विचारधारा पर चलकर संगठन आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. उनके सिद्धान्तों व सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है.

वहीं, जितेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी उच्च शिक्षा अर्जित की. भारतीय प्रशासनिक सेवा का पद त्याग कर गरीबों के उत्थान के लिए जनसेवा का जो बीड़ा उठाया, वह वास्तव में अद्भुत राष्ट्रीयता का परिचायक है. उनका सम्पूर्ण जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा भावना के साथ कार्य करने को प्रेरित करता रहेगा.

श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में दिनेश कुमार, जितेन्द्र नाथ मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, खेमलाल चौधरी, हलधर नारायण साह, रामबाबू सिंह, अजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, विमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, काजू सांडिल्य, संजीव सिन्हा, गुंजन यादव, हरेंद्र पांडेय, विकास सिंह, शांति देवी, रूबी झा, रमेश नाग, प्रोबिर चटर्जी राणा, दीपू सिंह, अमरेंद्र पासवान, प्रीति सिन्हा, मीनू सिंह, लीना चौधरी, ममता सिंह, अरविंदर कौर, शुक्ला मजूमदार, विजय तिवारी, अनिमेष सिन्हा, गौतम प्रसाद, कमलेश साहू, विकास साहू, गौतम दुबे, गंगा साहू, राजीव सिंह, बिनोद गुप्ता, एस कार्तिक, हेमेंद्र जैन समेत अन्य भाजपाजन उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

MGM अस्पताल पहुंची जांच टीम, वार्डों का किया निरीक्षण

Next Post

मैट्रिक, इंटर की शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा शुरू

Next Post
मैट्रिक, इंटर की शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा शुरू

मैट्रिक, इंटर की शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d