BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा कार्यकर्त्ता सेवा की राजनीति करते हैं-रघुवर दास

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
भाजपा कार्यकर्त्ता सेवा की राजनीति करते हैं-रघुवर दास

भाजपा कार्यकर्त्ता सेवा की राजनीति करते हैं-रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भाजपा के कार्यकर्ता सेवा की राजनीति करते हैं. सत्ता हमारे लिए साधन है, गरीबों की सेवा हमारा साध्य है. इसी मूल मंत्र के साथ भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा देश सेवा में जुटे रहते हैं, चाहे सत्ता में हो या विपक्ष में. श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी हो या पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मंत्र पर ही चलकर हर भाजपा कार्यकर्ता कार्य करता है. यही कारण है कि 2 सीट जीतने वाली भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 300 से अधिक सीटें जीतकर देश सेवा में जुटी हुई है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्चुअल माध्यम से जनसंवाद करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता पर चोट पहुंचाई वहीं भाजपा का इतिहास रहा है कि हमेशा देश को आगे रखा है अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार में कारगिल विजय पोखरण परीक्षण जैसे देशहित के कार्य किये. आज नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश नये आयाम गढ़ रहा है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही जोरदार उपलब्धियां हासिल की है. धारा 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनवाया. इसी प्रकार कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया है. भारत के पड़ोसी देशों में धर्म रूप से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का कानून पारित कर उन लोगों को बड़ी राहत दी है.

इसी प्रकार सदियों से प्रताड़ित की जा रही मुस्लिम बहनों को भी ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई. जनसेवा के बात करें तो कोरोना के समय 8 करोड़ महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं. इसी प्रकार जन धन योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तीन किस्तों में 1500 रुपए, किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के तहत 2000 दिए गए. देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 20 लाख करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं. इसमें मध्यम छोटे व घरेलू उद्योगों के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है. मोदी सरकार ने ठेले खोमचे वालों तक की सुध ली है, उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जा रही है. आज चीन देश के लिए एक चुनौती बना हुआ. मेरी आप सबों से अपील है की चीनी सामग्रियों का बहिष्कार करें. स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें.

कल मोदी सरकार ने बड़ा और कठोर फैसला लेते हुए 59 चीनी एप को बंद कर दिये. ये भारत की साइबर सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है. इससे चीनी कंपनियों को बहुत मोटी कमाई होती है. मोदी सरकार के इस कदम से भारतीय एप की मांग बढ़ेगी.  चीन हमारी अर्थव्यवस्था पर भी मजबूत पकड़ बनाना चाहता था. हमें उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है. हर देशवासी इसका पालन करे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने जिस प्रकार से जरूरतमंदों की सहायता की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है.

मोदी आहार के माध्यम से गरीबो और जरूरतमंदों की भूख मिटाना हो या प्रवासी श्रमिकों को मोदी आहार, सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध कराना हो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिरपैती के विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, श्रमिकों के हित में किए गए काम को सराहा

Next Post

शिबू सोरेन ने हूल दिवस पर श्रद्धांजलि दी

Next Post
शिबू सोरेन ने हूल दिवस पर श्रद्धांजलि दी

शिबू सोरेन ने हूल दिवस पर श्रद्धांजलि दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d