BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के खतरे से ऊपर है भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य : संजय सेठ

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
कोरोना के खतरे से ऊपर है भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य : संजय सेठ

कोरोना के खतरे से ऊपर है भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य : संजय सेठ

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में लाखों कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे हैं. दिल्ली में जब अरविंद केजरीवाल ने वहां के मजदूरों को भ्रमित किया. हमारे झारखंड के भाई बंधुओं की बिजली काटी, उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से परेशान करना शुरू किया तो ये भाई बंधु अपने राज्य की ओर चले. विपक्षी दलों ने उसे भुनाने का प्रयास किया, परंतु यह भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य ही था उन्होंने सब को संभाला. महाराष्ट्र दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से संसाधन के अभाव में जब प्रवासी बंधु अपने अपने घरों की ओर निकले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही हाईवे पर, सड़कों पर राहत कार्य शुरू किया. जिनके पैरों में चप्पल नहीं थे, उन्हें चप्पल दिया. जिन्हें भोजन की जरूरत थी, उन्हें भोजन दिया. बच्चों को दूध उपलब्ध करवाया. भाजपा के कार्यकर्ता को पता है कि संगठन ने उन्हें देश और समाज के लिए जीना सिखाया है.
श्री सेठ आज वर्चुअल रैली के माध्यम से गिरिडीह के गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ संवाद कर रहे थे. उन्होंने  कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कोरोना से खतरा भाजपा कार्यकर्ताओं को भी था और यह खतरा अभी भी है. बावजूद इसके भाजपा का हर एक कार्यकर्ता खतरे के ऊपर अपने कर्तव्य को रखता है. उसके लिए महत्वपूर्ण उसका कर्तव्य है. इसी सोच और विचार के साथ हम सब ने भी झारखंड में राहत कार्य चलाए.  कच्चा राशन, पका पकाया भोजन और जरूरत की अन्य चीजें भी हर जरूरतमंद को उपलब्ध कराई. भाजपा कार्यकर्ता एहसान देकर यह कार्य नहीं करता है बल्कि कर्तव्य समझकर करता है. अभी कुछ दिन पहले हम सब ने देखा कि एक नेता जी फोटो खिंचवाने के चक्कर में सेवा कार्य कर रहे थे, मैं तो कहता हूं कि आप सेवा कार्य करो फोटो अपने आप खींच जाएगी. नर को नारायण मानकर उसकी सेवा करो. उस परोपकार का फल आपको ईश्वर देगा. आज भी विपक्ष के लोग आदरणीय मोदी जी पर सवाल उठा रहे हैं परंतु इन्हें सोचना चाहिए महाराष्ट्र दिल्ली में जो स्थिति खराब हुई, उसका जिम्मेदार कौन है? इसका जवाब भी जनता ही ऐसे नेताओं को देगी.

श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमें जान भी देखना है और जहां भी देखना है. देश के नागरिकों के जान की हिफाजत के लिए सरकार अपने प्रयास से काम कर रही है. जहान का मतलब आपका रोजगार और आपका परिवार. तो इन दोनों को देखना उनका केयर करना यह हमारा काम है. अभी मोदी जी ने लोकल टू वोकल का नारा दिया है. मैं आग्रह करता हूं आप सभी बंधुओं से कि अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें. मेरा मानना है कि रांची की तरह है गिरिडीह में भी हाथियों का उत्पात ज्यादा होता है. गांडेय विधानसभा क्षेत्र इससे अछूता नहीं है. ऐसे में यह जरूरी है कि हम मधुमक्खी पालन करें रोजगार भी मिलेगा और हाथियों के आतंक से मुक्ति भी. अंत में मैं आप सब से एक ही आग्रह करना चाहता हूं कि कोरोना का संक्रमण काल खतरे का काल है. हम सब सतर्क रहें. सचेत रहें. सरकार के निर्देशों का पालन करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार दीवार को तोड़ते हुए घर में घुसी, कोई हताहत नहीं

Next Post

रांची में शुरू हुई झमाझम बारिश और गरज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Next Post
रांची में शुरू हुई झमाझम बारिश और गरज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

रांची में शुरू हुई झमाझम बारिश और गरज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d