जमशेदपुर: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जहा पूरे देश में लॉकडाउन है. वहीं, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, बैंककर्मी एवं सफाईकर्मी के योगदान अतुलनीय है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित आमबगान के समीप प्रतिदिन साफ-सफाई कर रहे सफाईकर्मियों को शीतल पेय जल (सत्तू, ग्लुकोज) प्रदान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता जाहिर की.
इस दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में पहली पंक्ति पर खड़े होकर देश व देशवासियों की सेवा कर रहे तमाम पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, बैंक कर्मियों, डॉक्टर, नर्स व ऐसे तमाम सरकारी कर्मचारियों का जमशेदपुर महानगर धन्यवाद प्रकट करता है.
कोरोना महामारी के दौरान हो रहे परेशानियों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकर्ता मानवीय सेवा कार्यों में जुटे हैं. देश व प्रदेश में उभरे संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी आमजनों को होने वाले प्रत्येक समस्याओं पर उचित निदान के साथ खड़ा है.
इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मुकेश राय, पप्पू मिश्रा, राकेश सिंह, टिंकू, बैजनाथ व अन्य मौजूद रहे.

