BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर रहे भाजपा कार्यकर्ता: ममता

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
देश में होनी चाहिए 4 रोटेटिंग राजधानियां, सिर्फ एक कैपिटल सिटी क्यों रहे: ममता बनर्जी
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं. बनर्जी ने कहा कि वह डराने-धमकाने के इस प्रकार के हथकंडों से नहीं घबराएंगीं.

बनर्जी ने अलीपुरद्वार जिले में यहां एक जनसभा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सुजाता मंडल का पीछा किया और एक मतदान केंद्र के पास उनके सिर पर चोट पहुंचाई.

उन्होंने कहा, ‘हमारी अनुसूचित जाति उम्मीदवार सुजाता जब मतदान केंद्र पहुंचीं, तो उन्होंने (भाजपा कार्यकर्ताओं ने) उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई.

उन्होंने खानाकुल में भी एक अन्य उम्मीदवार पर हमला किया. कैनिंग ईस्ट में सुरक्षाबलों ने हमारे उम्मीदवार शौकत मुल्ला को एक मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया. राज्य भर में हमारे उम्मीदवारों, पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले की इस प्रकार की कई घटनाएं हुई हैं.’

मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि उन्हें सुबह से हमले और हिंसा की कम से कम 100 शिकायतें मिली हैं और निर्वाचन आयोग को इस बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ. बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा की रैलियों में कम संख्या में लोगों के आने के बाद दिल्ली में उनके नेतृत्व ने यह गहरा षड्यंत्र रचा.

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षाबलों से मतदान केंद्र पर कब्जा करने के प्रयासों को नहीं रोकने को कहा गया है. चुनाव शुरू होने के बाद से हमारे चार कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया. आप (भाजपा) हमें इस प्रकार की हरकतों से डरा-धमका नहीं सकते.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिना कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेंट मकान मालिक नहीं रख सकेंगे किरायेदार

Next Post

राजधानी रांची में कोरोना का कहरः PNB के मेन ब्रांच में 27 और मेकॉन में 14 नए पॉजिटिव मिले

Next Post
राजधानी रांची में कोरोना का कहरः PNB के मेन ब्रांच में 27 और मेकॉन में 14 नए पॉजिटिव मिले

राजधानी रांची में कोरोना का कहरः PNB के मेन ब्रांच में 27 और मेकॉन में 14 नए पॉजिटिव मिले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d