रांची : भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्र चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदानी दिवस पर आज बीजेपी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बलिदानी दिवस पर अपने आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
इधर, प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और अन्य नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं ने डॉ. मुखर्जी को भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देनेवाले डॉ. मुखर्जी का आदर्श व्यक्तित्व प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा बताया.

