साहेबगंज: बीजेपी के जिला अध्यक्ष रामदशरथ यादव के नेतृत्व में पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में स्वामी विवेकानंद चौक से पटेल चौक तक एक कैंडल मार्च निकाला गया. जिसमें उन्होंने कहा कि पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी महाराष्ट्र सरकार की तानासाही रवैए को दर्शाता है. इसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है. इस मौके पर बीजेपी के बहुत सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे.

