रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में फंसे हजारों मजदूरों की पीड़ा को पार्टी के कार्यकर्ता महसूस करते हैं.
उन्होंने कहा कि उनकी रोजी रोटी ठप हो जाने से वे मास्क सैनिटाइजर खरीदने में असमर्थ है. ऐसे में श्रमिक नेता ललित ओझा द्वारा श्रमिक किट वितरण का संकल्प सराहनीय कदम है.
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की सेवा में लगी है. प्रकाश ने श्रमिक किट वितरण का अपने आवास पर शुभारंभ किया.
भाजपा एवं श्रमिक नेता ललित ओझा ने कहा कि कोरोना संकट में मजदूरों की सहायता केलिये 5000 श्रमिक किट का वितरण रांची में मजदूरों के बीच किया जाएगा. इस कीट में प्रत्येक मजदूर की तीन मास्क, दो साबुन, दो सैनिटाइजर दिए जा रहे है.
उन्होंने कहा कि स्वस्थ मजदूर के बिना स्वस्थ झारखंड नहीं बन सकता. कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल ने कहा कि आज से रांची के पंडरा, अपर बाजार, धुर्वा आदि क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों तक यह सुरक्ष किट पहुंचाया जाएगा.
कार्यक्रम में अशोक बड़ाइक, मंतोष सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार जायसवाल, अविनाश राय उपस्थित थे.

