BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस पर नेताजी की हत्या का बयान मेरा निजी विचार: BJP सांसद

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
कांग्रेस पर नेताजी की हत्या का बयान मेरा निजी विचार: BJP सांसद
Share on FacebookShare on Twitter

उन्नाव: कांग्रेस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या का आरोप लगाने के बाद उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अब बैकफुट पर आ गए हैं. अपने बयान से पार्टी की किरकिरी कराने वाले साक्षी महाराज ने इसे निजी विचार बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बयान को पार्टी से ना जोड़ा जाए. एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि उनका बयान मिथ्या भी हो, लेकिन नेता जी की मौत की जांच तो होनी ही चाहिए थी.

साक्षी महाराज की सफाई

साक्षी महाराज से जब नेताजी की हत्या का आरोप कांग्रेस पर लगाए जाने वाले बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो वो कुछ समय के लिए अटक से गए. साक्षी महाराज ने सफाई देते हुए कहा, “सुभाष चंद्र की मौत आज भी रहस्य बनी है, आखिर क्यों पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कोई जांच क्यों नही बिठाई? चाहे पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत हो या लाल बहादुर शास्त्री की मौत. इन मौतों से पर्दा उठना जरूरी है. सुभाष चन्द्र बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित जवाहरलाल नेहरू कहीं नही टिकते थे. ते मैंने ऐसे ही कयास लगाए थे. इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है.”

साक्षी महाराज ने क्या कहा था

उन्नाव में सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान भाषण देते वक्त उन्होंने कहा, “सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले ही मौत के गाल में भेज दिया गया था. मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई. बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे. महात्मा गांधी भी उनकी लोकप्रियता के आगे कहीं नहीं ठहरते थे.”

“लहू के भाव से खरीदी हमने आजादी”

साक्षी महाराज ने आगे कहा, “सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत थे जिन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा. अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते. इस आजादी के लिए कई लोग शहीद हो गए.” उन्होंने आगे कहा कि लहू के भाव से हमने आजादी खरीदी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेजी के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, बजट से पहले बाजार में जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव

Next Post

ई-कॉमर्स कंपनियां उड़ा रही नियमों की धज्जियां: कैट

Next Post
ई-कॉमर्स कंपनियां उड़ा रही नियमों की धज्जियां: कैट

ई-कॉमर्स कंपनियां उड़ा रही नियमों की धज्जियां: कैट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d