BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आसमान छू रहे हैं सब्जियों के दाम, परेशानियों पर चुप है BJP सरकार: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
नौकरियां बचाने के लिए अपनी नीति स्पष्ट करे सरकार: प्रियंका गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सब्जियों के बढ़े दाम ने आम लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आलू 60 रुपया प्रति किलो तो प्याज 80 रुपया प्रति किलो बिक रहा है. सब्जियों के बढ़े दाम को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा कि सरकार चुप क्यों है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कहा, ‘पूरे यूपी में त्यौहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी है. सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. काम धंधे पहले से ठप्प पड़े हैं, लेकिन करोड़ों रुपए झूठे प्रचार में खर्च करने वाली भाजपा सरकार जनता की परेशानियों पर चुप है.’

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. जो आलू कभी 10 रुपए किलो बिकता था, अब वह 60 रुपये किलो हो गया है. टमाटर 60 रुपए किलो बिक रहा है. प्याज भी 80 रुपये किलो पहुंच गया है. हरी सब्जियों की बात करें तो बैगन 40 रुपए, परवल 80 रुपए, मटर 140 रुपए, भिंडी 50 रुपए, गोभी 30/ प्रति पीस बिक रही है.

इसके अलावा लहसुन 200 रुपए, तोरई 40 रुपए, शिमला मिर्च 120 रुपए, पालक 40 रुपए, करेला 60 रुपए, और अरबी 50 रुपए किलो बिक रही है. सब्जियों के दामों में अचानक आई उछाल के पीछे सप्लाई कम होने की वजह बताई जा रही है. दुकानदारों का कहना है कि सप्लाई कम होने से सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं.

https://bnnbharat.com/bihar-government-steeped-in-arrogance/
https://bnnbharat.com/stock-market-boom-sensex-crosses-40/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार दौरे से पहले तेजस्वी ने पीएम मोदी से पूछे 11 सवाल

Next Post

LOC पर 250-300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में, लेफ्टिनेंट जनरल बोले, सेना हर स्थिति से निपटने को तैयार

Next Post
LOC पर 250-300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में, लेफ्टिनेंट जनरल बोले, सेना हर स्थिति से निपटने को तैयार

LOC पर 250-300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में, लेफ्टिनेंट जनरल बोले, सेना हर स्थिति से निपटने को तैयार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d