BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनावी रणनीति पर भाजपा आजसू की चर्चा, काशीनाथ सिंह ने योगेश्वर महतो को जिताने का लिया संकल्प

by bnnbharat.com
October 15, 2020
in समाचार
चुनावी रणनीति पर भाजपा आजसू की चर्चा, काशीनाथ सिंह ने योगेश्वर महतो को जिताने का लिया संकल्प
Share on FacebookShare on Twitter

झामुमो कांग्रेस से ऊब चुकी जनता, दुमका और बेरमों में एनडीए की जीत सुनिश्चित: दीपक प्रकाश

रांची: दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश और आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ उनके आवास पर चुनावी रणनीति पर लंबी चर्चा हुई. इस दौरान 2019 चुनाव में बेरमो से आजसू के प्रत्याशी रहे काशीनाथ सिंह भी मौजूद रहे. इस बैठक में बेरमो और दुमका सीट पर जीत सुनिश्चित कराने की योजना पर चर्चा हुई.

बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि एनडीए गठबंधन राज्य के कुशासन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. गठबंधन के तहत आजसू, लोजपा, जदयू और झामुमो उलगुलान के कार्यकर्ता चुनाव में लग गए हैं.

आजसू सुप्रीमो खुद मैदान पर उतरकर प्रचार प्रसार में लगेंगे. इस चुनाव में जनता का भरपूर मदद मिल रहा है. जनता झामुमो कांग्रेस की सरकार से ऊब चुकी है. विकास पूरी तरह ठप है. इस सरकार में हेमंत है तो अपराधियों में, भ्रष्टाचारियों में, बलात्कारियों में,  उग्रवादियों में, अलगाववादियों में हिम्मत बढ़ी है. जनता खुद को ठगा हुआ महशुस कर रही है.

बैठक में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव हेमंत सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ लड़ा जा रहा है. जिसमें एनडीए के कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचकर सरकार के झूठे वादे, बढ़ते अपराध का ग्राफ, विकास की शून्यता, महिलाओं पर शोषण और राजनीति में वंशवाद समेत अन्य मामलों को बताने के कार्य कर रहे हैं.

आजसू का एक एक कार्यकर्ता इस उपचुनाव को एनडीए की झोली में डालने में लग गए हैं. 2019 बेरमो विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे पार्टी के परत्याशी रहे काशीनाथ सिंह भी कदम से कदम मिलाकर बेरमो की जनता से वोट मांगेंगे.

वहीं बैठक में उपस्थित काशीनाथ सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में जनता का अपार समर्थन मिला था. यह समर्थन सीधे भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल को इस चुनाव में मिलेगा. पिछली चुनाव अलग-अलग लड़ कर वोटों का बंटवारा कर लिया था. इस बार एक साथ लड़कर जीत प्राप्त करेंगे. बेरमो की जनता एनडीए प्रत्याशी को पुरजोर समर्थन देने को तैयार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंगना रणौत ने यौन शोषण के खिलाफ देश की बेटियों को किया प्रेरित, दी खास सलाह

Next Post

दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- कब चुप्पी तोड़ेंगे सीएम हेमंत और राहुल गांधी

Next Post
डॉ. विजय कृष्ण श्रीवास्तव को झारखंड सरकार की लापरवाह सिस्टम ने मारा: भाजपा

दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- कब चुप्पी तोड़ेंगे सीएम हेमंत और राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d