BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गरीबों की सेवा में समर्पित रहा भाजपा का आंबेडकर जयंती कार्यक्रम: प्रदीप वर्मा

by bnnbharat.com
April 15, 2020
in समाचार
गरीबों की सेवा में समर्पित रहा भाजपा का आंबेडकर जयंती कार्यक्रम: प्रदीप वर्मा

गरीबों की सेवा में समर्पित रहा भाजपा का आंबेडकर जयंती कार्यक्रम: प्रदीप वर्मा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करना भाजपा कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है. पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संकट के बीच गरीब बस्तियों, जरूरतमंदों के को राहत पहुंचाने का विशेष कार्यक्रम लिया.

यह जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवा कार्य के प्रदेश समन्वयक प्रदीप वर्मा ने दी. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि गरीबों को मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयासों में ही समाहित है.

उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रदेश इकाई ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न गरीब बस्तियों में जाकर सेवा कार्य किया.

वर्मा ने बताया कि प्रदेश के 482 मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें 47865 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही. विभिन्न जिलों के 1239 गरीब बस्तियों में कुल 7515 परिवारों को राशन और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाये गए 78267 मास्क वितरित किये गए.

वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के बीच 10740 कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में ही बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया तथा मोदी सरकार द्वारा बाबा साहेब की स्मृति में किये गए कार्यों की चर्चा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खेलगांव में क्वॉरेंटाइन हिंदपीढ़ी के 53 लोगों को घर भेजने का अनुरोध

Next Post

हाथी के कुचलने से हुई बुजुर्ग की मौत

Next Post
हाथी के कुचलने से हुई बुजुर्ग की मौत

हाथी के कुचलने से हुई बुजुर्ग की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d