BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘मेरा पहला मत राष्ट्र के नाम’ विषय को लेकर भाजपा का कॉफी विद यूथ

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
‘मेरा पहला मत राष्ट्र के नाम’ विषय को लेकर भाजपा का कॉफी विद यूथ

BJP's Coffee with Youth on the topic 'My first vote is in the name of the nation'

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची में भाजपा के ‘कॉफी विद यूथ’ कार्यक्रम का आयोजन रिम्स ऑडिटोरियम में  हुआ. इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग, विनय सहस्त्रबुद्धे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संदीप सिंह पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान, सांसद संजय सेठ  मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

प्रदेश भाजपा ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर पहली बार मतदान करने वाले मतदाओं के लिए रिम्स ऑडिटोरियम में कॉफी विद यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया. आयोजन का संचालन शशांक राज, विश्वजीत, शुभाशीष वर्मा और पूजा सिंह ने किया.

“मेरा पहला मत राष्ट्र के नाम” विषय को लेकर युवाओं को पार्टी के प्रति आकर्षित करने का प्रयास किया गया.

इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद सह पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर भी शामिल होने वाले थे पर स्वास्थ कारणो से आ न सके. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई.

जिसके बाद 18 वर्ष की उम्र पूरी कर पहली बार मतदान करने वाले मतदाओं के लिए उनके मतों की विशेषता और महत्त्व के बारे में समझाया गया.

जातिवाद मुक्त नया भारत बनाना है तो घराना सहित मुक्त भारत बनाना होगा : विनय सहस्त्रबुद्धे

सभा को संबोधित करते हुए विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि वोट किसको देना है यह आपको तय करना होगा. देश में छोटी-बड़ी मिलाकर 1700 से ज्यादा राजनीतिक दल हैं.

लेकिन बीजेपी एक ऐसा दल है जो देश के कोने-कोने तक पंहुचा हुआ है. जो आम जनता का पार्टी है, जिसके अध्यक्ष जनतांत्रिक तरीके से चुने जाते हैं.

अटल बिहारी वाजपेयी अध्यक्ष बने पर उनके परिवार का कोई भी सदस्य अध्यक्ष नहीं बना. उसी तरह अडवाणी, राजनाथ, वेंकैया नायडू और अभी अमित शाह इन किसी भी अध्यक्ष के परिवार का कोई भी सदस्य अध्यक्ष नहीं बना.

अगर हमें जातिवाद मुक्त नया भारत बनाना है तो हमें घराना सहित मुक्त भारत बनाना होगा जिसका निर्णय आपको करना है.

कांग्रेस व बीजेपी की तुलना करके ही वोट दें : तरुण चुग

तरुण चुग ने कहा कि 2009 से 2014 के कार्यकाल को याद करता हूं तो सर शर्म से झुक जाता है. एक तरफ कॉमन वेल्थ गेम की तैयारी हो रही थी.

दूसरी तरफ देश की सत्ताधारी पार्टी जिसे उसकी तैयारी करनी थी. खिलाड़ियों के लिए अच्छे स्टेडियम बनाने थे, अच्छी सुविधा मुहैया करानी थी, सब प्रबंध अच्छा हो इसके लिए काम करना था.

पर सत्ता पक्ष लगे थे देश को लूटने में. देश का पैसा जिसे विकाश कार्यो में लगाना था लूटा जा रहा था.

2G स्कैम 2 लाख करोड़, कोयला घोटाला ढाई लाख करोड़, कॉमनवेल्थ घोटाला 12 लाख करोड़ जैसे घोटाले हो रहे थे. कांग्रेस की 60 साल की सरकार और मोदी की 6 साल की सरकार इन दोनों का तुलना करने के बाद निर्णय लीजिएगा.

कौन आपका भविष्य बना सकता है कौन आपको आगे बढ़ने की अच्छी शिक्षा पाने का, अच्छा स्वास्थ्य पाने का मौका दे सकता है उज्वल भविष्य प्रदान कर सकता है.

संदीप सिंह पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य के घर घर में बिजली पानी मुहैया कराई है.

बीजेपी सरकार एक ऐसी सरकार है जो वो बोलती है वह करती है. जिस देश में या राज्य के युवा एक हो जाएं उसे कोई हरा नहीं सकता.

पहले कि सरकार अपने स्वार्थ के लिए काम करती थी. पर बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लिए काम करती है.

बीजेपी सरकार आने के बाद झारखंड जैसे राज्य में उन्नति आई है. चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हुई हो, स्पोर्ट्स में, हेल्थ में हो या घर-घर में पानी, बिजली पहुंचाना हो.

सरकार ने सब में काम किया है इसी काम के बदौलत झारखंड का नाम अब प्रगतिशील राज्यों में गिना जाता है.

अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें : संजय सेठ

वहीं सांसद संजय सेठ ने बच्चों को मताधिकार का प्रयोग और उसके महत्व के बारे में बताया. संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र के अंदर सबसे बड़ा अधिकारी मतदान का होता है.

आप अपने वोट देने के अधिकार का सदुपयोग करें. मतदान करने के बाद अपनी फोटो खिचवाएं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें.

ताकि आप अपने जानने वालों को और अन्य लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित कर सकें. दुनिया के सबसे बड़े मंदिर चाहे वह लोकसभा हो या राज्यसभा उसमें अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JMM ने सांसद रिश्वत कांड कर राज्य की अस्मिता को बेचने का किया काम : सीएम

Next Post

काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक

Next Post
काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक

काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d