BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा का डिजिटल रैली करना निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण: शरद यादव

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
भाजपा का डिजिटल रैली करना निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण: शरद यादव
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच भाजपा नेताओं का डिजिटल माध्यमों से सभाएं करना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने यह भी कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की डिजिटल सभा के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं का थाली पीटना भी मौजूदा हालात में अशोभनीय है और विरोध का कोई दूसरा तरीका भी हो सकता था.

यादव ने एक बयान में कहा, ”देश कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है और मजदूरों को मिले जख्म अभी ताजा हैं. ऐसे में भाजपा की ओर से चुनावी तैयारी में लग जाना तथा डिजिटल रैली करना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. देश की सबसे बड़ी और सत्तारूढ़ पार्टी अपने इस आचरण से देश को क्या राह दिखएगी, यह लोगों के लिए समझ से परे है.”

उनके मुताबिक, अमित शाह की सभा के लिए जो पैसा खर्च हुआ, अगर वह मजदूरों एवं उनके परिवारों पर खर्च होता तो उसका कुछ मतलब होता. उन्होंने कहा, ”राजद ने भी थाली बजाकर जिस तरह से विरोध किया, उसे भी मैं ठीक नहीं मानता.

कोरोना वायरस संकट और मजदूरों के साथ हुए व्यवहार को देखते हुए थाली बजाना शोभा नहीं देता. विरोध करने के कई और तरीके हो सकते थे.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ढाई महिने बाद मुंगेर शक्तिपीठ चंडिका स्थान का खुला पट

Next Post

सरकार के नाम पर सर्कस चल रहा है: रक्षा मंत्री

Next Post
सरकार के नाम पर सर्कस चल रहा है: रक्षा मंत्री

सरकार के नाम पर सर्कस चल रहा है: रक्षा मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d