BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा के चुनाव प्रभारी का दावा : पार्टी लक्ष्य को निश्चित रूप से क्रॉस करेगी, बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in समाचार
भाजपा के चुनाव प्रभारी का दावा : पार्टी लक्ष्य को निश्चित रूप से क्रॉस करेगी, बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं

भाजपा के चुनाव प्रभारी का दावा : पार्टी लक्ष्य को निश्चित रूप से क्रॉस करेगी, बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने दावा किया है कि पार्टी अपने 65 प्लंस के लक्ष्य को क्रॉस करेगी. 23 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद यह साबित हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में जनता ने स्थायी सरकार और विकास देखी है.

उसे विश्वास है कि स्थायी सरकार बनने पर विकास उसके घर तक पहुंचेगा. इसके मद्देनजर जनता भाजपा पर भरोसा करेगी. वर्ष 2014 से हम अधिक कंफर्टेबल होंगे. माथुर शनिवार को मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, संजय जायसवाल भी मौजूद थे.

दो मोर्चे पर काम

माथुर ने बताया कि टिकट वितरण के साथ ही पार्टी दो मोर्चे पर काम कर रही है. इस क्रम में तकनीकी और राजनीतिक मोर्चे पर पूरी ताकत से काम हो रहा है. पार्टी की सभा शुरू हो गई है. प्रत्येक बूथ से फीडबैक लिया जा रहा है. जनता भाजपा पर विश्वाास कर रही है. डबल इंजन सरकार का फायदा देख चुकी है.

मोदी की 25 को दो सभा

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के गुमला और डालटनगंज में सभा करेंगे. उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में मोदी की सभी योजनाएं गांव केंद्रित रही है. इसका लाभ झारखंड के हर घर और व्यक्ति तक पहुंचा है.

नक्सलवाद खत्म होने का दावा नहीं

माथुर ने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद खत्म होने का दावा कभी भाजपा ने नहीं किया. सरकार और हमारे नेताओं ने हमेशा कहा कि नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है. पूरे पांच साल में यही एक घटना घटी है.

बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं

उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह साबित हो चुका है कि बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है. महाराष्ट्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि सहयोगी दल की अपेक्षा बढ़ जाने से मेल टिकता नहीं है. शिव सेना की भी यही स्थिति थी. हम हमेशा सहयोगी दल का साथ निभाते रहे. उनकी अपेक्षा बढ़ती गई. जनता द्वारा दिए गए जनादेश का शिव सेना ने अपमान किया. हमने सरकार बनाकर जनादेश का अपमान नहीं किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एसएसटी-1 ने मैथन पोस्ट से जब्त किए 8 लाख 12 हजार 200 रुपये

Next Post

JMM जब सत्ता में था तो स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की, अब लोगों को कर रहा गुमराहः रघुवर दास

Next Post
JMM जब सत्ता में था तो स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की, अब लोगों को कर रहा गुमराहः रघुवर दास

JMM जब सत्ता में था तो स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की, अब लोगों को कर रहा गुमराहः रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d