एकदिवसीय प्रवास पर लोहरदग्गा पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,
प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डु एवं जिला प्रभारी मनोज मिश्रा
एकदिवसीय प्रवास में लोहरदग्गा पहुंचे.
Ranchi:- सांगठनिक विस्तार को लेकर बैठक करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी ,सर्वग्राही विचार के साथ हमें संगठन के कार्यों को निरंतरता के साथ
कार्यकर्ताओं को बूथ पर कार्य करना है.
जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय, शक्ति केंद्रों एवं बूथों का नियमित बैठक को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिससे कि संगठन के कार्यों को जमीनी स्तर पर आसानी से उतारा जा सके और क्रियान्वयन हो सके.
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैसे लाभान्वित हो इसके लिए चिंतित रहते हैं और इसी निमित अपने संगठनात्मक ढांचे को तैयार करता है, जिससे कि समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल सके. संगठन की सही संरचना कार्ययोजनाओं को सफल बनाता है.
जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में दो सत्र में बैठक की गई. पहली बैठक जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष और दूसरी बैठक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ की गई. बैठक में परिचयात्मक एवं संगठनात्मक और संगठनहित की चर्चा की गई. मंच का संचालन बालकृष्णा सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार वर्मा ने किया.
बैठक में उपस्थित ओमप्रकाश सिंह, ब्रजबिहारी प्रसाद, राजकिशोर महतो, सीताराम शर्मा, श्रीचंद्र प्रजापति, चंद्रशेखर अग्रवाल, राकेश प्रसाद, राजमोहन राम, जयप्रकाश महतो, लक्ष्मी नारायण भगत, अजय कुमार पंकज, नवीन कुमार टिंकू, हर्षनाथ महतो, सामेला भगत, नीरज नलिन, अनिल उरांव जगनंदन पौराणिक भारती सिन्हा, मीना बाखला, छेदी राम,सरोज कुमार, पशुपति नाथ पारस, विमलकांत सिंह, सजल कुमार, सुरेश बैठा, सुदामा प्रसाद,लखन उरांव, अभिषेक चौहान,सुरज दसौंधी, नवीन कुमार साहू, अशोक साहु सहित लोग उपस्थित थे.

