BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूलाल मरांडी की छवि और जनाधार से झामुमो को भय सताने लगा है: भाजपा

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in समाचार
बाबूलाल मरांडी की छवि और जनाधार से झामुमो को भय सताने लगा है: भाजपा

बाबूलाल मरांडी की छवि और जनाधार से झामुमो को भय सताने लगा है: भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स के उस सोच पर चल रहे है जिसमें ये माना जाता था कि आप एक ही झूठ को बार-बार बोलेंगे तो जनता उसे सच मानने लगेगी.

प्रतुल ने कहा कि झामुमो नेताओं को अपनी स्मरण शक्ति ठीक करनी चाहिए. झारखंड के मजदूरों की पिटाई कांग्रेस शासित प्रदेश पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हुई थी, जब मंत्री मिथिलेश ठाकुर के एक ट्वीट के कारण वहां हजारों लोग ट्रेन की आशा में जुट गए थे.

कर्नाटक में मुख्यमंत्री ने लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को हाथ जोड़कर आग्रह किया था कि अब विभिन्न सेक्टरों में काम वापस शुरू हो रहा है. इसलिए अगर वो चाहे तो रुक सकते हैं. कर्नाटक ने उनके रहने के लिए आवास और भोजन का भी बेहतर प्रबंध किया गया था.

हजारों मजदूर इस अपील को मानकर रुक गए और जो लौटना चाहते थे उनके लिए कर्नाटक सरकार के द्वारा रेलवे के साथ सामंजस्य में स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है.

उन्होंने कहा कि बाबूलाल की छवि और जनाधार के कारण झामुमो को अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है. बाबूलाल मरांडी से झामुमो के भय का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विपक्ष के नेता के मुद्दे को महीनों से लटका कर रखा गया है.

स्पीकर को सिर्फ दो पन्ने के 10th शेड्यूल को पढ़ने में महीनों लग जाते हैं, जबकि इस मुद्दे पर न तो कोई शिकायतकर्ता है और न ही कोई गवाह.

दरअसल झामुमो को अपना राजनीति का अंत दिख रहा है, इसलिए उसके नेता बयान देकर भ्रम फैलाना चाह रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता ने पिछले साढ़े 4 महीने में तुष्टीकरण का नंगा नाच देखा है. जनता इस ट्विटर सरकार की असलियत को समझ चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल के 77 कैदी और पुलिस स्टाफ में पाई गई कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Next Post

राहुल गांधी बिना तथ्यों को जाने और समझे मीडिया के सामने आ जाते हैं: BJP

Next Post
राहुल गांधी बिना तथ्यों को जाने और समझे मीडिया के सामने आ जाते हैं: BJP

राहुल गांधी बिना तथ्यों को जाने और समझे मीडिया के सामने आ जाते हैं: BJP

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d