Ranchi:- भाजपा प्रदेश के सभी 5 प्रमंडलों में 15 दिसंबर मंगलवार को11बजे पूर्वाह्न किसान पंचायत आयोजित करेगी. कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी आदित्य साहू ने बताया कि संथालपरगना प्रमंडल का किसान पंचायत देवघर स्टेडियम में आयोजित है जिसके मुख्यवक्ता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता विधायकदल श्री बाबूलाल मरांडी होंगे.
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का जिला परिषद मैदान धनबाद ,मुख्यवक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय,दक्षिणी छोटानागपुर का सुकुरहुटू, कांके रांची मुख्यवक्ता पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास,कोल्हान प्रमंडल का सरायकेला टाउन हॉल मे मुख्यवक्ता केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, जबकि पलामू प्रमंडल का शिवजी मैदान मेदिनीनगर में किसान पंचायत आयोजित है जिसके मुख्यवक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी होंगे.

