चतरा: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी में जुट गयी है. भाजपा चुनाव में घोषणापत्र बनाने के लिए जनता की राय जानना चाहती है. इस निमित पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी करने के लिए चतरा में बॉक्स और पर्ची जारी कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्थानीय विधायक जयप्रकाश भोगता ने बॉक्स व पर्चा जारी किया. मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर रोटेशन सिस्टम से बक्सा और पर्ची भेजा जाएगा. समाज के सभी तबके के लोग पर्ची के माध्यम से अपने-अपने सुझाव देंगे.
उन्होंने बताया कि बॉक्स में प्राप्त सुझावों के आधार पर भाजपा विधानसभा चुनाव में घोषणापत्र बनाएगी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे झारखंड के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता की राय लेने के लिए एक-एक बॉक्स और पर्ची लगाया जा रहा है. प्रति दिन विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बदल बदलकर बॉक्स रखा जाएगा. इसके अलावे पार्टी के कार्यक्रम स्थल पर भी इस बॉक्स को रखा जाएगा. चुनाव घोषणा होने से पूर्व पर्ची का काम समाप्त हो जाएगा, उसके बाद सभी बॉक्स प्रदेश संगठन के पास चला जाएगा. संगठन इन पर्चियों का अध्ययन करेगी. उसके बाद घोषणापत्र जारी किया जाएगा.

